एशिया कप 2025 स्क्वॉड का ऐलान: कौन संभालेगा कप्तानी, भारत-पाकिस्तान टकराव तय?

टी20 एशिया कप 2025 का आगाज़ UAE में होगा, सभी 8 टीमों ने घोषित किए स्क्वॉड और कप्तान।

Manish
Asia Cup 2025 Teams Squad Captains
Asia Cup 2025 Teams Squad Captains (PC: BBN24/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • एशिया कप 2025 का आयोजन UAE में
  • भारत-पाकिस्तान मुकाबला 14 सितंबर को
  • सूर्यकुमार यादव बने भारतीय कप्तान

एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत को मिली थी, लेकिन भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव के चलते टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू UAE में आयोजित होगा। इस बार मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे, ताकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सभी टीमें तैयारी पुख्ता कर सकें।

टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें खेलेंगी — भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, हांगकांग और ओमान।

भारत की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों

भारतीय टीम के कप्तान बनाए गए हैं सूर्यकुमार यादव, जबकि उपकप्तान होंगे शुभमन गिल। टीम में हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह और जसप्रीत बुमराह जैसे सितारे भी शामिल हैं। बुमराह की टी20 में वापसी भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है।

एशिया कप 2025: सभी टीमों के कप्तान

  • भारत – सूर्यकुमार यादव
  • पाकिस्तान – सलमान अली आगा
  • श्रीलंका – चरिथ असलंका
  • अफगानिस्तान – राशिद खान
  • बांग्लादेश – लिटन दास
  • यूएई – मोहम्मद वसीम
  • हांगकांग – यासिम मुर्तजा
  • ओमान – जतिंदर सिंह

ग्रुप स्टेज और शेड्यूल

टीमें दो ग्रुप में बंटी हैं और पहला मैच 9 सितंबर को अफगानिस्तान बनाम हांगकांग के बीच होगा।
सबसे बड़ा मुकाबला होगा 14 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान, जिस पर दुनियाभर की निगाहें टिकी होंगी।

इसके बाद 20 सितंबर से सुपर फोर राउंड शुरू होगा, जहां संभवतः फिर एक बार भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हो सकती है।

एशिया कप 2025 के लिए टीमों का स्क्वॉड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मोकिम।

अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हिरदॉय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, शैफ उद्दीन।

हांग-कांग: यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएत्जी, अंशुमान रथ, कल्हण मार्क चल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, हारून मोहम्मद अरशद, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, अनस खान, एहसान खान

ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।

यूएई की टीम: मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशन शराफू, आर्यंश शर्मा (विकेटकीपर), आसिफ खान, ध्रुव पराशर, ईथन डी’सूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद जवदुल्लाह, मोहम्मद जोहेब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान।

श्रीलंका: चरिथ असलंका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कामिल मिशारा, दसुन शनाका, कामेंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, नुवानिदु फर्नांडो, दुनिथ वेल्लागे, चामिका करुणारत्ने, महीश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनौरा फर्नांडो।

एशिया कप 2025 का पूरा शेड्यूल:

  • 9 सितंबर: अफगानिस्‍तान बनाम हांगकांग
  • 10 सितंबर: भारत बनाम यूएई
  • 11 सितंबर: बांग्‍लादेश बनाम हांगकांग
  • 12 सितंबर: पाकिस्‍तान बनाम ओमान
  • 13 सितंबर: बांग्‍लादेश बनाम श्रीलंका
  • 14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्‍तान
  • 15 सितंबर: श्रीलंका बनाम हांगकांग
  • 15 सितंबर: यूएई बनाम ओमान
  • 16 सितंबर: बांग्‍लादेश बनाम अफगानिस्‍तान
  • 17 सितंबर: पाकिस्‍तान बनाम यूएई
  • 18 सितंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्‍तान
  • 19 सितंबर: भारत बनाम ओमान

सुपर फोर का शेड्यूल

  • 20 सितंबर: बी1 बनाम बी2
  • 21 सितंबर: ए1 बनाम ए2 (संभावित IND vs PAK)
  • 23 सितंबर: ए2 बनाम बी1
  • 24 सितंबर: ए1 बनाम बी2
  • 25 सितंबर: ए2 बनाम बी2
  • 26 सितंबर: ए1 बनाम बी1

फाइनल मुकाबला सुपर-4 की प्वाइंट्स टेबल में टॉप-2 रहने वाली टीमों के बीच 28 सितंबर को खेला जाएगा।

Share This Article