पटना के गांधी मैदान के पास स्थित होटल कासा पिकोला में आयोजित इंटरनेशनल ब्राइडल शो सीज़न 3 का ग्रैंड ऑडिशन शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। यह बिहार का सबसे बड़ा फैशन इवेंट माना जा रहा है, जिसमें इस बार भी प्रतिभाशाली बेटियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
100 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
इस ऑडिशन में करीब 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को दो राउंड में संपन्न कराया गया। पहले राउंड में 30-30 प्रतिभागियों का चयन हुआ और अंत में कुल 30 मॉडल्स को मंच पर सम्मानित किया गया।
साक्षी भारद्वाज बनीं टॉप परफ़ॉर्मर
सभी प्रतिभागियों में से साक्षी भारद्वाज ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। उन्हें सुंदर क्राउन और शैशे पहनाकर सम्मानित किया गया। साक्षी ने अब सीधे ग्रैंड फिनाले के टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है।
जज और मेहमानों ने बढ़ाया शो का ग्लैमर
निर्णायक मंडली में राहुल कुमार, अंतरा मलिक (Miss Bihar), पूजा मंडल (Professional Makeup Artist), श्रेया जी, करण कश्यप, शशि शर्मा और जय प्रकाश कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिनेता अमरकांत रॉय ने किया। वहीं गायक कृष्णा कुमार की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
फोटोग्राफी और मीडिया कवरेज
बिहार के मशहूर फोटोग्राफर संतोष कुमार (Mac Studio Patna) और सुजीत सिंह (Moment Media) ने अपनी फोटोग्राफी से शो को और भी खास बना दिया। बैंक्वेट हॉल खचाखच भरा हुआ था और परिवार के साथ दर्शकों ने इस शानदार शाम का भरपूर आनंद उठाया।
अगले ऑडिशन की तैयारी
आयोजकों ने बताया कि इसका अगला ऑडिशन बिहार के विभिन्न जिलों में होने वाला है। इसकी आधिकारिक जानकारी जल्द ही सोशल मीडिया के माध्यम से दी जाएगी।


