बिहार के नेयाज़ खालिद नूर को लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में मिला मानद डॉक्टरेट सम्मान

Bihar Neyaz Khalid Noor Honorary Doctorate House Of Lords London
Bihar Neyaz Khalid Noor Honorary Doctorate House Of Lords London (PC: BBN24/Social Media)

पटना: बिहार के युवा उद्यमी और समाजसेवी नेयाज़ खालिद नूर को ब्रिटेन के प्रतिष्ठित हाउस ऑफ लॉर्ड्स में आयोजित एक समारोह में मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान सोशल एंटरप्रेन्योरशिप और सस्टेनेबल बिजनेस के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लंदन स्कूल ऑफ बिजनेस एंड साइंस द्वारा प्रदान किया गया।

17 वर्षों के योगदान को मिली पहचान

नेयाज़ खालिद नूर को यह सम्मान उद्यमिता और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में 17 वर्षों से अधिक समय से किए गए उनके योगदान के लिए दिया गया। यह सम्मान भारत महोत्सव – फेस्टिवल ऑफ वन इंडिया के तहत आयोजित समारोह में प्रदान किया गया, जिसका आयोजन द लॉर्ड लूम्बा की ओर से किया गया था। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में भारत का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन करने वाली भारतीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

पटना से शुरू किया था उद्यम

बिहार के एक साधारण परिवार से आने वाले नेयाज़ खालिद नूर ने वर्ष 2009 में पटना से अपने उद्यम की शुरुआत की थी। आज उनकी कंपनी लुहैफ ग्लोबल्स प्राइवेट लिमिटेड देश और विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रही है।

शिक्षा और समाज सेवा में भी सक्रिय

नेयाज़ खालिद नूर वर्ष 2013 में स्थापित सेव द क्वेस्ट ट्रस्ट के माध्यम से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। पिछले 13 वर्षों से यह संस्था वंचित समुदायों को शिक्षा, तकनीक और आत्मनिर्भर जीवन के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।

स्टार्टअप्स के मेंटर और एंजेल निवेशक

व्यवसाय और समाज सेवा के अलावा नेयाज़ खालिद नूर भारतीय स्टार्टअप्स के सक्रिय एंजेल निवेशक और मेंटर भी हैं। वे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में वक्ता और प्रतिनिधि के रूप में भी अपनी भागीदारी निभा चुके हैं।

सम्मान पर क्या बोले नेयाज़?

सम्मान प्राप्त करने के बाद नेयाज़ खालिद नूर ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि बिहार, उनकी टीम और उन सभी लोगों की है, जिनके सहयोग और विश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें व्यवसाय के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।

गौरतलब है कि नेयाज़ खालिद नूर को भारत ग्लोबल बिजनेस समिट, लंदन के अवसर पर प्रकाशित भारत कनेक्ट मैगज़ीन के जून 2026 संस्करण में भी प्रमुखता से स्थान दिया गया था।

Share This Article
Exit mobile version