Jharkhand की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री Hemant Soren ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने जानकारी दी कि सत्तारूढ़ पार्टी Jharkhand Mukti Morcha (JMM) का आधिकारिक X (Twitter) हैंडल हैक हो गया है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने अपने X अकाउंट से साझा की।
उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों ने पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट को निशाना बनाया है। जैसे ही यह जानकारी मिली, मुख्यमंत्री ने तुरंत Jharkhand Police को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने X प्लेटफॉर्म की टीम और Global Government Affairs को भी संज्ञान लेने के लिए कहा है।
पुलिस और साइबर सेल को जांच के आदेश
Hemant Soren ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और साइबर क्राइम सेल को जांच में लगाया गया है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि हैकिंग के पीछे कौन है और इसका मकसद क्या था।
पार्टी की डिजिटल सुरक्षा पर उठे सवाल
Jharkhand Mukti Morcha का X अकाउंट हैक होने के बाद पार्टी की डिजिटल सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। बीते कुछ समय में राजनीतिक दलों और उनके नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
झामुमो का आधिकारिक X हैंडल @JmmJharkhand
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 12, 2025
आसामाजिक तत्वों द्वारा हैक किया गया है।@JharkhandPolice संज्ञान लेकर इस मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करे।@XCorpIndia कृपया इस मामले में संज्ञान लें।@GlobalAffairs


