रांची-कोलकाता फ्लाइट में नशेड़ी यात्री ने किया हंगामा, कॉकपिट में घुसने की कोशिश!

इंडिगो फ्लाइट में शराबी यात्री की हरकत से मचा हड़कंप, क्रू मेंबर की सतर्कता से टली बड़ी घटना।

Fevicon Bbn24
Drunk Passenger Creates Chaos Ranchi Kolkata Indigo Flight
Drunk Passenger Creates Chaos Ranchi Kolkata Indigo Flight (PC: BBN24/Social Media)

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को इंडिगो फ्लाइट (6E 6893) में चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक नशे में धुत यात्री ने अचानक विमान के कॉकपिट की ओर रुख कर दिया और पायलट से कह बैठा – “आज प्लेन तेरा भाई उड़ाएगा।”

क्रू मेंबर की सतर्कता से टली अनहोनी

जानकारी के अनुसार, यात्री का नाम प्रणय टोप्पो बताया जा रहा है। बोर्डिंग के बाद जैसे ही वह विमान में दाखिल हुआ, उसने अपनी सीट पर बैठने के बजाय पायलट के केबिन में घुसने की कोशिश की। पायलट ने संदेह जताते हुए तुरंत क्रू मेंबर को सतर्क किया। जांच में यात्री नशे की हालत में पाया गया और सुरक्षा कारणों से उसे विमान से उतार दिया गया।

यात्रियों में मची अफरातफरी

इस हरकत से कुछ देर के लिए विमान में बैठे यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि, इंडिगो प्रबंधन ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि यात्री ने गलती से कॉकपिट की ओर रुख किया था, लेकिन वह नशे में था। स्थिति को नियंत्रित करने के बाद दोपहर 12:54 बजे विमान ने उड़ान भरी।

दूसरी फ्लाइट्स पर भी पड़ा असर

घटना के बाद कई फ्लाइट्स लेट या रद्द करनी पड़ीं। दिल्ली-रांची (IX 1204) और रांची-दिल्ली (IX 1114) फ्लाइट तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गईं। वहीं, कई अन्य उड़ानें 20 मिनट से लेकर 5 घंटे तक देरी से रवाना हुईं।

Share This Article