Garhwa में शादी का तमाशा: नशे में झूमता रहा दूल्हा, दुल्हन ने किया शादी से इनकार

शादी की रात दूल्हा शराब के नशे में मंडप पर गिरता रहा, बेहोश होकर सो गया, दुल्हन ने किया शादी से इनकार, बाराती बने बंधक

Drunk Groom Refused By Bride Barati Held Hostage Garhwa
(Image Source: Social Media Sites)

गढ़वा (Garhwa), झारखंड: शादी का पवित्र बंधन उस वक्त मज़ाक बन गया जब एक दूल्हा नशे में धुत होकर मंडप में बेहोश हो गया। रंका थाना क्षेत्र के बरदरी गांव में सोमवार रात हुए इस शादी समारोह ने न सिर्फ दुल्हन के फैसले को बदल दिया, बल्कि करीब 8 घंटे तक 50 बारातियों को बंधक बना लिया गया।

Devvrat Kumar ने किया शादी को शर्मसार

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के निमिया गांव निवासी देवव्रत कुमार (Devvrat Kumar) अपनी शादी के लिए बड़ी धूमधाम से 50 बारातियों के साथ बरदरी गांव पहुंचा था। शादी तय थी रामशरण राम की बेटी Aasita Kumari से। लेकिन बारात के रास्ते में ही देवव्रत ने दोस्तों के साथ जमकर शराब पी ली।

मंडप में पहुंचते समय वह लड़खड़ाते हुए बार-बार गिर रहा था। जैसे-तैसे जब मंडप पहुंचा तो वहां सो गया। Aasita Kumari, जो बगल में खड़ी सब देख रही थी, दंग रह गई।

शराबी Groom ने मंडप में मचाया बवाल

वरमाला के बाद देवव्रत अपने दोस्तों संग जनवासे गया और वहां और शराब पी। कुछ देर बाद जब रस्मों का समय आया तो वह गाली-गलौज करता हुआ मंडप पहुंचा, सेहरा फेंक दिया और वहीं बेहोश होकर सो गया। रातभर वह सोता रहा और बारातियों को बंधक बना लिया गया।

दुल्हन का साहसिक फैसला: किया शादी से इनकार

सुबह जब देवव्रत की नींद टूटी, तब दुल्हन Aasita ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। लड़की वालों ने बारातियों के सामने शादी में हुए ₹5.84 लाख खर्च की भरपाई की मांग रख दी जिसमें ₹2 लाख कैश, ₹1.54 लाख की Apache बाइक, फ्रिज, कूलर आदि शामिल थे।

पुलिस पहुंची तो हुआ समझौता

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बैठाया। दुल्हन ने पुलिस के सामने भी अपने फैसले पर अडिग रहते हुए शादी से इनकार कर दिया। अंत में यह तय हुआ कि लड़के पक्ष को 15 दिन के अंदर सारे खर्चों की भरपाई करनी होगी, तब जाकर बारात को छोड़ा गया।


यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और समाज में दहेज, शराब और शादी के संस्कारों को लेकर गहन चर्चा का विषय बन गई है।

Share This Article
Exit mobile version