दिल्ली में दस्तक देंगे Vladimir Putin! अमेरिका-नाटो में खलबली, एजेंडे में भारत को क्या मिलने वाला है?

अमेरिका और NATO की चेतावनियों को दरकिनार कर Vladimir Putin सालों बाद भारत दौरे पर, नई दिल्ली में Annual Summit की तैयारियां तेज

Vladimir Putin India Visit 2025 Agenda Summit Nato Us Reaction
Vladimir Putin India Visit 2025 Agenda Summit Nato Us Reaction (Source: BBN24/Google/Social Media)

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच Vladimir Putin के भारत दौरे ने वैश्विक राजनीति में खलबली मचा दी है। अमेरिकी और NATO देशों के सख्त ऐतराज के बावजूद Russian President Vladimir Putin इस साल के अंत तक भारत पहुंचेंगे। यह दौरा India-Russia Annual Summit के तहत होगा, जो 2021 के बाद पहली बार भारत की राजधानी Delhi में आयोजित हो रहा है।

भारत-रूस सहयोग पर अमेरिका और NATO की नजरें

अमेरिका समेत NATO देशों को आपत्ति है कि रूस पर प्रतिबंधों के बावजूद भारत तेल और रक्षा क्षेत्र में Moscow से मजबूत संबंध बनाए हुए है। अमेरिका का साफ संदेश है कि India को Russia से रक्षा और उच्च तकनीक के क्षेत्र में दूरी बनानी चाहिए। वहीं NATO देशों का मानना है कि भारत का यह रुख G7 देशों की रणनीति को कमजोर करता है।

लेकिन भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी foreign policy खुद तय करता है। Russia उसके लिए पुराना, भरोसेमंद और tested partner है।

मेरठ में आज होगा अद्भुत नजारा! कांवड़ियों पर आसमान से पुष्पवर्षा करेंगे CM Yogi, सावन सोमवार के लिए रूट प्लान तैयार

Annual Summit: भारत को क्या मिल सकता है?

सूत्रों की मानें तो इस शिखर सम्मेलन में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होनी है:

  • Defence Industry में सहयोग बढ़ाने पर सहमति
  • Energy Sector में नई साझेदारी
  • Nuclear Energy Cooperation को विस्तार देना
  • Arctic Region में भारत की भागीदारी
  • High-Tech Sector में Joint Roadmap तैयार करना

Vladimir Putin ने हाल ही में खुलासा किया था कि PM Narendra Modi के कहने पर Russia ने India को Fertilizer Export बढ़ाया है जिससे Food Security को मजबूती मिली। इसके अलावा नए Nuclear Plant के दूसरे Site को Finalize करने की संभावना भी इस Summit में है।

Operation Sindoor: भारत को मिला था रूस का समर्थन

PM Narendra Modi और Vladimir Putin की पिछली बातचीत Operation Sindoor से ठीक पहले हुई थी। इस Counter Terror Operation में Russian Defence Systems की बड़ी भूमिका रही।

  • Russian S-400 Missile System ने पाकिस्तान की रणनीति को ध्वस्त किया।
  • Indo-Russia BrahMos Project ने Pakistan की Chinese Military Tech को निष्क्रिय किया।

क्या SCO Summit में भी हो सकती है मुलाकात?

अगर PM Modi चीन में Shanghai Cooperation Organisation (SCO) Summit में शामिल होते हैं तो वहां भी Modi-Putin Meeting की संभावना है। इससे दोनों देशों के Defence और Strategic Cooperation को और मजबूती मिलने के आसार हैं।

Share This Article
Exit mobile version