उत्तराखंड हादसे का सच: 150 मीटर गहरी खाई में समा गई जीप, 8 लाशें, 5 जख्मी… वजह पर अब भी सस्पेंस

पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम, SDRF-NDRF का रेस्क्यू, हादसे की असली वजह क्या? जांच जारी

Fevicon Bbn24
Uttarakhand Jeep Accident Pithoragarh 8 Dead 5 Injured
Uttarakhand Jeep Accident Pithoragarh 8 Dead 5 Injured (Source: BBN24/Google/Social Media)

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार शाम को ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। मुवानी से बोकटा की ओर जा रही Max Jeep सोनी पुल के पास अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जिनमें एक स्कूली बच्ची और चार महिलाएं शामिल हैं। वहीं, 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस, SDRF और NDRF ने चलाया रेस्क्यू

हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि सोनी पुल के पास अचानक जीप ने नियंत्रण खो दिया और खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने फौरन पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। कुछ ही देर में SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घंटों की मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

13 लोग थे सवार, 3 की हालत बेहद गंभीर

जानकारी के मुताबिक, जीप में कुल 13 लोग सवार थे। जिनमें से 8 की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 घायल हैं। इनमें से 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज मुवानी पीएचसी में जारी है।

कमिश्नर दीपक रावत और SSP रेखा यादव ने दी जानकारी

कुमाऊं कमिश्नर Deepak Rawat ने बताया कि जैसे ही हादसे की खबर मिली, प्रशासन की टीमें हरकत में आ गईं। पिथौरागढ़ की SSP Rekha Yadav ने कहा कि हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है और तीन घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त शुरू कर दी है।

हादसे की असली वजह पर सस्पेंस, जांच जारी

पुलिस का मानना है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार या ब्रेक फेल हो सकती है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। उत्तराखंड की पहाड़ी सड़कों पर इस तरह के हादसे प्रशासन के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। खासकर बरसात के मौसम में ऐसी घटनाएं लगातार सामने आती हैं।

Share This Article