दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर बड़ा हादसा टला: Shamli में पटरी पर मिला 12 फुट लंबा लोहे का खंभा

Shamli, Uttar Pradesh में रेलवे ट्रैक पर रखे गए लोहे के खंभे और पत्थरों से टल गई बड़ी दुर्घटना, पायलट की सतर्कता से बची कई जिंदगियां

Fevicon Bbn24
Shamli Train Track Metal Pole Incident
(Image Source: Social Media Sites)

उत्तर प्रदेश के Shamli जिले में Delhi–Saharanpur रेल मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। सोमवार देर शाम रेलवे ट्रैक पर 12 फुट लंबा लोहे का खंभा रखा हुआ पाया गया, जिसके साथ ही ट्रैक पर छोटे-छोटे पत्थर भी फैले हुए थे।

पायलट ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

इस दौरान जब एक ट्रेन वहां से गुजर रही थी, तो पायलट की नजर समय रहते उस लोहे के खंभे पर पड़ गई। उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन करीब 1 घंटे तक ट्रैक पर रुकी रही।

साजिश या शरारत? जांच में जुटी पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौके पर पहुंच गए। अब यह जांच की जा रही है कि यह किसी साजिश का हिस्सा था या फिर किसी की शरारत।

यात्रियों में मची हलचल, ट्रेन सेवा पर असर

इस घटना के बाद यात्रियों में डर और हलचल का माहौल बना रहा। ट्रेन सेवा भी करीब एक घंटे के लिए बाधित रही, जिससे अन्य ट्रेनों पर भी असर पड़ा।

रेलवे प्रशासन ने ट्रैक से लोहे के खंभे और पत्थरों को हटवाकर लाइन को क्लियर करवाया और ट्रेन को आगे रवाना किया। इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषियों की तलाश की जा रही है।

Share This Article