बाराबंकी सड़क हादसा: ट्रक और Ertiga कार की टक्कर में चार की मौत, दो बच्चे गंभीर

लखनऊ-बहराइच हाईवे पर हुआ भीषण एक्सीडेंट, अयान कुरैशी समेत चार की मौके पर ही मौत, मासूम बच्चों की हालत नाजुक

Fevicon Bbn24
Road Accident Barabanki Ertiga Truck Crash 4 Dead
(Image Source: Social Media Sites)

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रामनगर थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक और Ertiga कार की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। यह हादसा धनौरा गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में अयान कुरैशी की हुई पहचान

इस सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं। मृतकों में एक की पहचान 23 वर्षीय अयान कुरैशी के रूप में हुई है, जो 764/1 इमामबाड़ा, कोतवाली नगर, गोंडा के निवासी थे। बाकी तीन मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल

हादसे में दो मासूम बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें पहले रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों बच्चों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

हादसे की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. हाशिम अंसारी ने बताया कि Ertiga कार में सवार तीन पुरुषों और एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

हादसे की वजह की हो रही जांच

फिलहाल पुलिस हादसे की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस भीषण टक्कर की असली वजह तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग, या चालक की लापरवाही थी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Share This Article