DGCA एक्शन: अहमदाबाद हादसे के बाद एयर इंडिया के तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

Air India की क्रू प्लानिंग हेड पायल अरोड़ा पर गंभीर लापरवाही का आरोप, DGCA ने दो अन्य अधिकारियों संग किया सस्पेंड

Fevicon Bbn24
Breaking News Bbn24
(Image Source: Social Media Sites)
मुख्य बातें (Highlights)
  • DGCA ने हादसे के बाद पायल अरोड़ा समेत तीन अधिकारियों पर कार्रवाई की
  • क्यू शेड्यूलिंग में गंभीर चूक को लेकर की गई कारवाई
  • ARMS सॉफ्टवेयर की खामियों से उजागर हुई एयर इंडिया की लापरवाही

अहमदाबाद: 12 जून 2025 को एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट हादसे के बाद हुई जांच में अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बड़ी कार्रवाई की है। DGCA ने एयर इंडिया के तीन अधिकारियों को क्यू शेड्यूलिंग में हुई लापरवाही का ज़िम्मेदार ठहराया है, जिनमें सबसे चर्चित नाम है पायल अरोड़ा (Payal Arora)। पायल, एयर इंडिया में क्रू शेड्यूलिंग और प्लानिंग की हेड हैं।

DGCA की जांच में सामने आई खामियां

DGCA की ओर से जारी जांच रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि एयर इंडिया ने अपने क्रू मैनेजमेंट में बार-बार गलतियां कीं। इनमें पायल अरोड़ा के नेतृत्व में तैयार की गई ड्यूटी लिस्ट और शेड्यूलिंग में गंभीर लापरवाही सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट क्रू की ड्यूटी तय करने में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई।

Dgca Letter
Dgca Letter (Source: BBN24)

क्या है ARMS सिस्टम और कैसे हुई चूक

ARMS (Airline Resource Management System) एक सॉफ्टवेयर है जिसका उपयोग क्रू शेड्यूलिंग, फ्लाइट प्लानिंग और लाइसेंसिंग प्रबंधन के लिए किया जाता है। DGCA की रिपोर्ट बताती है कि ARMS में हालिया बदलावों के बाद फ्लाइट और क्रू डेटा का मिलान नहीं हो पाया, जिससे ड्यूटी रोटेशन में चूक हुई।

पायल अरोड़ा और अन्य दो अधिकारियों पर कार्रवाई

DGCA ने जिन तीन अधिकारियों को कार्रवाई के दायरे में लिया है, वे हैं:

  • चूरा सिंह – डिविजनल वाइस प्रेसिडेंट
  • पिंकी मित्तल – ऑपरेशंस डाइरेक्टर
  • पायल अरोड़ा – प्रमुख, क्रू शेड्यूलिंग एवं प्लानिंग

इन तीनों पर लाइसेंसिंग, नियमों के उल्लंघन और निरीक्षण में लापरवाही जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

क्रू शेड्यूलिंग में हुई गंभीर लापरवाही

DGCA के अनुसार, पायल अरोड़ा की अगुवाई में क्रू शेड्यूलिंग में बार-बार ऐसी जोड़ियां बनाई गईं जो न तो नियमों के अनुरूप थीं और न ही सुरक्षा मानकों को पूरा करती थीं। क्रू मेंबर्स को पर्याप्त आराम नहीं दिया गया। DGCA ने इस लापरवाही को बार-बार दोहराया गया “सिस्टमेटिक फेल्योर” बताया है।

कौन हैं पायल अरोड़ा?

पायल अरोड़ा एयर इंडिया की अनुभवी अधिकारी मानी जाती रही हैं, जो बीते कुछ वर्षों से क्रू शेड्यूलिंग और फ्लाइट प्लानिंग डिपार्टमेंट का नेतृत्व कर रही थीं। लेकिन अहमदाबाद हादसे के बाद उनका नाम सवालों के घेरे में आ गया है।

लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि अहमदाबाद हादसे की वजह क्या थी और इसका दोषी कौन है?

Share This Article