पावागढ़ रोपवे हादसा: मां काली मंदिर दर्शन से पहले टूटा केबल, 6 श्रद्धालुओं की मौत

गुजरात के पंचमहल जिले में स्थित पावागढ़ हिल पर बड़ा हादसा, राहत-बचाव कार्य जारी

Pavagadh Ropeway Accident 6 Dead
Pavagadh Ropeway Accident 6 Dead (PC: BBN24/Social Media)

गुजरात के पंचमहल जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मां काली मंदिर तक जाने वाले रोपवे का केबल टूट गया, जिससे 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा पावागढ़ पहाड़ी पर हुआ, जहां मंदिर लगभग 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

पुलिस और दमकल टीमें मौके पर

जिले के पुलिस अधीक्षक हरेश दुधात ने हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य जारी है।

श्रद्धालु कैसे पहुंचते हैं मंदिर?

पावागढ़ हिल पर स्थित मां काली मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं के पास दो विकल्प होते हैं – या तो लगभग 2000 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं, या फिर केबल कार का सहारा लिया जाता है।

खराब मौसम बना कारण

अधिकारियों ने बताया कि सुबह से ही खराब मौसम के कारण रोपवे को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया था। पावागढ़ पहाड़ी तीन चरणों में चंपानेर से निकलती है और इसका पठार करीब 1471 फीट ऊंचाई पर है। पहाड़ी की चोटी पर स्थित यह मंदिर हर साल लगभग 25 लाख पर्यटकों को आकर्षित करता है।

Share This Article
Exit mobile version