‘मेलोडी इतनी चॉकोलेटी क्यों है?’ पीएम मोदी के गिफ्ट के बाद मेलोडी टॉफी की डिमांड में जबरदस्त उछाल

Parle Melody Production Demand Increase After Pm Modi Gift Video
Parle Melody Production Demand Increase After Pm Modi Gift Video (PC: BBN24/Social Media)

Parle Melody Production: “मेलोडी इतनी चॉकोलेटी क्यों है?” पार्ले की यह मशहूर लाइन एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वजह बने हैं प्रधानमंत्री Narendra Modi और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पीएम मोदी, जॉर्जिया मेलोनी को भारत की लोकप्रिय ‘मेलोडी टॉफी’ गिफ्ट करते नजर आए. वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर “मेलोनी-मेलोडी” ट्रेंड करने लगा और बाजार में टॉफी की डिमांड अचानक बढ़ गई.

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ी सर्चिंग

Parle Products के वाइस प्रेसिडेंट मयंक शाह के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद Swiggy Instamart, Blinkit और Zepto जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर “Melody” सर्च करने वालों की संख्या कई गुना बढ़ गई.

कंपनी का कहना है कि दुकानदारों, डिस्ट्रीब्यूटर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से इतनी भारी मांग आने लगी कि स्टॉक कम पड़ने लगा. इसके बाद कंपनी ने तुरंत मेलोडी टॉफी का उत्पादन बढ़ा दिया.

पार्ले के लिए सबसे बड़ा कैंपेन

मयंक शाह ने इस पूरे घटनाक्रम को मेलोडी ब्रांड के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल “कैंपेन” बताया.

उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक नेताओं को मेलोडी उपहार में दे रहे हैं. इससे एक स्वदेशी ब्रांड को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है.”

कंपनी ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी है कि इस ब्रांड को और बड़े स्तर पर दुनिया तक पहुंचाया जाए.

अब मेलोडी को ग्लोबल बनाने की तैयारी

पार्ले के अनुसार मेलोडी पहले से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉफियों में शामिल है और 100 से अधिक देशों में उपलब्ध है. लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद विदेशों से भी इसकी मांग बढ़ने लगी है.

इसी को देखते हुए कंपनी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मेलोडी के नए प्रमोशनल कैंपेन शुरू कर दिए हैं. आने वाले दिनों में टीवी और अन्य मीडिया माध्यमों पर भी बड़े स्तर पर प्रचार अभियान चलाया जाएगा.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘मेलोनी-मेलोडी’ ट्रेंड

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने “मेलोनी” और “मेलोडी” को लेकर मजेदार मीम्स और पोस्ट शेयर करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते यह ट्रेंड इंटरनेट पर छा गया और मेलोडी टॉफी फिर से चर्चा का विषय बन गई.

Share This Article
Exit mobile version