पाकिस्तान ने एयरस्पेस बैन बढ़ाया: भारतीय विमानों के लिए अब 24 मई तक पाबंदी

Pakistan Extends Airspace Ban Indian Flights Till May 24
Pakistan Extends Airspace Ban Indian Flights Till May 24 (PC: BBN24/Social Media)

India Pakistan Conflict: Pakistan ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) पर लगाए गए प्रतिबंध को बढ़ाते हुए अब 24 मई 2026 तक लागू कर दिया है. इस फैसले का असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ रहा है, जहां भारतीय विमानों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है.

जानकारी के अनुसार, Pakistan Airports Authority ने NOTAM (Notice to Airmen) जारी कर कहा है कि सभी भारतीय-पंजीकृत, पट्टे पर लिए गए, वाणिज्यिक और सैन्य विमानों को 24 मई 2026 की सुबह 5 बजे तक पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

कब से लागू है प्रतिबंध?

यह प्रतिबंध पिछले साल 2025 से लागू है, जब Pahalgam में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था. इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे के विमानों के लिए अपने-अपने एयरस्पेस बंद कर दिए थे.

24 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था. वहीं, India ने भी 30 अप्रैल 2025 से पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी.

उड़ानों पर पड़ रहा असर

लगातार बढ़ाए जा रहे इस प्रतिबंध के कारण भारतीय एयरलाइंस को यूरोप, मध्य एशिया और अन्य पश्चिमी देशों के लिए लंबा रूट लेना पड़ रहा है. इससे उड़ानों की अवधि और ईंधन लागत दोनों में बढ़ोतरी हो रही है.

आगे भी बढ़ सकता है बैन

भारत ने भी पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस पर पाबंदी 24 अप्रैल तक लागू रखी है, जिसे आगे बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है. दोनों देशों के बीच जारी तनाव को देखते हुए फिलहाल इस स्थिति में जल्द सुधार की उम्मीद कम ही नजर आ रही है.

यह एयरस्पेस बैन भारत-पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक तनाव का एक अहम संकेत माना जा रहा है, जिसका असर सीधे तौर पर एविएशन सेक्टर और यात्रियों पर पड़ रहा है.

Share This Article
Exit mobile version