Mumbai Rail Accident: लोकल ट्रेन से गिरकर 5 की मौत, भीड़भाड़ बनी हादसे की बड़ी वजह

मुंब्रा और दिवा स्टेशन के बीच हुआ दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन से गिरने पर गई 5 यात्रियों की जान, यात्रियों में दहशत का माहौल

Mumbai Local Train Accident 5 Dead Diva Mumbra
(Image Source: Social Media Sites)

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला रेल हादसा सामने आया। Diva और Mumbra रेलवे स्टेशन के बीच एक तेज रफ्तार Kasara Local Train से गिरकर 5 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई।

भीड़ ने छीनी ज़िंदगी, ट्रेन से गिरने के बाद मची चीख-पुकार

घटना उस वक्त हुई जब Pushpak Express और Kasara Local ट्रेनें एक-दूसरे को क्रॉस कर रही थीं। भीड़ की वजह से कई यात्री दरवाजे पर लटके हुए थे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि संतुलन बिगड़ने के कारण 5 लोग चलती ट्रेन से नीचे गिर गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई।

मौके पर पहुंचे अधिकारी, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

रेलवे अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेलवे विभाग ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और यात्रियों से अपील की है कि वह भीड़भाड़ वाले समय में सावधानी बरतें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

मुंबई लोकल: देश की सबसे व्यस्त लेकिन सबसे खतरनाक ट्रेन सेवा?

मुंबई की लोकल ट्रेनें भारत की लाइफलाइन मानी जाती हैं, लेकिन बढ़ती आबादी और अति-भीड़ के कारण यह अब जानलेवा बनती जा रही हैं। रोज़ाना लाखों लोग लोकल ट्रेनों पर निर्भर हैं, लेकिन सीटें सीमित और इंतज़ाम नाकाफी हैं। यात्रियों का कहना है कि मजबूरी में लोग दरवाजे पर लटककर सफर करते हैं, जिससे ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं।

प्रशासन के सामने सवाल: भीड़ रोकने के क्या हैं उपाय?

बार-बार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। क्या अब समय नहीं आ गया है कि रेलवे लोकल ट्रेन सेवाओं में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गंभीर रणनीति बनाए?

Share This Article
Exit mobile version