दिवाली धमाका: मोदी कैबिनेट ने रेलवे कर्मियों को 1,865 करोड़ बोनस की सौगात

रेलवे के 10.90 लाख कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, बिहार और शिपिंग प्रोजेक्ट्स को भी मिली मंजूरी।

Fevicon Bbn24
Modi Cabinet Approves 1865 Crore Diwali Bonus For Railway Employees
Modi Cabinet Approves 1865 Crore Diwali Bonus For Railway Employees (PC: BBN24/Social Media)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में 10.90 लाख रेलवे कर्मचारियों को 1,865.68 करोड़ रुपये का दिवाली बोनस देने की घोषणा की गई है। यह बोनस 78 दिन के प्रोडक्टिविटी-लिंक्ड बोनस (PLB) के रूप में दिया जाएगा।

किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?

इस योजना के तहत हर कर्मचारी को अधिकतम ₹17,951 तक का बोनस मिलेगा। यह लाभ ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, सुपरवाइज़र, टेक्नीशियन और अन्य ग्रुप ‘C’ स्टाफ को मिलेगा। सरकार का मानना है कि यह बोनस कर्मचारियों के प्रदर्शन और कार्यकुशलता को और बेहतर बनाएगा।

बिहार को मिला रेलवे और सड़क प्रोजेक्ट का तोहफा

कैबिनेट ने बोनस के साथ-साथ बख्तियारपुर–राजगीर–तिलैया रेलवे लाइन के डबलिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। ₹2,192 करोड़ की इस परियोजना से मालगाड़ियों की आवाजाही तेज होगी और यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

वहीं सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर में NH-139W (साहिबगंज–अरराज–बेतिया) को फोर-लेन हाईवे बनाने के प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिली। लगभग ₹3,822 करोड़ की लागत वाला यह 79 किमी लंबा हाईवे हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल पर बनेगा।

शिपिंग सेक्टर को अब तक का सबसे बड़ा निवेश

कैबिनेट ने समुद्री क्षेत्र के लिए ₹69,725 करोड़ का मेगा पैकेज भी पास किया है। इसका उद्देश्य भारत के शिपबिल्डिंग और पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है, ताकि वैश्विक व्यापार में देश की हिस्सेदारी और बढ़ाई जा सके।

Share This Article