शिलांग: एनडीए गठबंधन वाले राज्य मेघालय (Meghalaya) में अचानक से सियासी तूफान खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री कोनराड संगमा (Conrad Sangma) के नेतृत्व वाली मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (MDA) सरकार में शामिल 12 मंत्रियों में से 8 ने एक साथ इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया।
इस्तीफा देने वालों में NPP, UDP, HSPDP और BJP के बड़े नाम शामिल हैं। इनमें अम्पारीन लिंगदोह, कॉमिंगोन यम्बोन, रक्कम ए. संगमा, अबू ताहिर मंडल, पॉल लिंगदोह, किरमेन शायला, शकलियार वारजरी और ए.एल. हेक शामिल हैं।
कैबिनेट विस्तार से पहले क्यों हुआ इस्तीफा?
सूत्रों के मुताबिक, मेघालय कैबिनेट फेरबदल का मकसद सहयोगी दलों को साधना और नए चेहरों को शामिल करना है। सरकार चाहती है कि सभी पार्टियों और तबकों को संतुलित प्रतिनिधित्व मिले। इसी कारण मौजूदा मंत्रियों से इस्तीफा लिया गया।
8 नए मंत्रियों ने ली शपथ
इस्तीफों के बाद राज्यपाल सीएच विजयशंकर (CH Vijayshankar) ने 8 नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें एनपीपी से टिमोथी डी शिरा, वेलादमिकी शायला, सोस्थनीज सोहटुन, ब्रेनिंग ए संगमा, बीजेपी से सनबोर शुल्लई, यूडीपी से एम. लिंगदोह, लाहकमेन रिम्बुई और एचएसपीडीपी से मेथोडियस दखार शामिल हैं।
मेघालय विधानसभा की मौजूदा स्थिति
- कुल सीटें – 60
- मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (MDA) – 51
- नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) – 33
- यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) – 12
- बीजेपी (BJP) – 2
- एचएसपीडीपी (HSPDP) – 2
- ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) – 5
- वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी (VPP) – 4


