Maharashtra Diesel Crisis: परभणी में डीजल लेने की लाइन में हुआ विवाद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Maharashtra Diesel Crisis Farmers Fight At Petrol Pump Video Viral
Maharashtra Diesel Crisis Farmers Fight At Petrol Pump Video Viral (PC: BBN24/Social Media)

Maharashtra Diesel Crisis: महाराष्ट्र में डीजल की किल्लत के बीच परभणी जिले से मारपीट का एक वीडियो सामने आया है. पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए लाइन में लगे किसानों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई शुरू हो गई.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गैलन लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े लोग

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लाइन में खड़े लोगों के बीच पहले बहस होती है, फिर अचानक एक व्यक्ति दूसरे पर हमला कर देता है.

इसके बाद कई लोग गैलन लेकर उस पर टूट पड़ते हैं और जमकर मारपीट शुरू हो जाती है. हालांकि घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है.

बताया जा रहा है कि सभी लोग डीजल लेने के लिए लाइन में लगे हुए थे.

महाराष्ट्र में बढ़ रही डीजल की किल्लत

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच महाराष्ट्र के कई इलाकों में पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें सामने आ रही हैं.

ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें लोग पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक कई लोगों ने डीजल का स्टॉक करना भी शुरू कर दिया है, जिससे सप्लाई पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है.

कालाबाजारी पर सरकार की सख्त चेतावनी

Devendra Fadnavis ने किसानों के नाम पर हो रही ईंधन की कालाबाजारी पर सख्त चेतावनी दी है.

उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में डीजल बिक्री में अचानक 20 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण इलाकों में किसानों को डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए.

प्रशासन ने जारी किए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई ग्रामीण क्षेत्रों में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता प्रभावित हो रही है.

इसी को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों और संभागीय आयुक्तों को निर्देश जारी किए गए हैं कि जहां जरूरत हो, वहां किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराया जाए.

Share This Article
Exit mobile version