लहंगे पर खून-खराबे की नौबत! मंगेतर ने दुकानदार से कहा- ‘तुम्हें भी काट दूंगा’

Maharashtra के Kalyan में लहंगा रिफंड को लेकर बवाल, नाराज युवक ने चाकू से दी जान से मारने की धमकी, CCTV में कैद हुई वारदात

Lehenga Refund Threat Maharashtra Crime
Lehenga Refund Threat Maharashtra Crime (Source: BBN24/Google/Social Media)

महाराष्ट्र के कल्याण शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने लहंगे का रिफंड न मिलने पर दुकानदार को चाकू दिखाकर धमकी दे डाली। यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। मामला शनिवार शाम का है जब Sumit Sayani नामक युवक ने 32,000 रुपये का खरीदा Lehenga मंगेतर को पसंद न आने पर वापस करने की कोशिश की। दुकानदार ने जब रिफंड देने से इनकार किया तो गुस्से में आकर सुमित ने दुकान में ही हंगामा मचा दिया।

दुकानदार से कहा- ‘पैसे नहीं दिए तो तुझे भी काट दूंगा’

जब मंगेतर की ओर से एक महिला ने लहंगा लौटाने की कोशिश की तो दुकानदार ने नियम का हवाला देते हुए पैसे लौटाने से मना कर दिया और उसी कीमत में दूसरा सामान खरीदने को कहा। इसी बात से तमतमाए Sumit Sayani ने जेब से चाकू निकाला और लहंगे को फाड़ डाला। यही नहीं, उसने दुकानदार को धमकी दी- “पैसे वापस करो, नहीं तो तुम्हें भी ऐसे ही काट दूंगा।” इसके बाद वह गुस्से में दुकान में इधर-उधर घूमता रहा और लहंगे को पैरों तले रौंद दिया।

लंदन में इस्कॉन रेस्टोरेंट में चिकन खाने की साजिश! वीडियो वायरल, हिंदुओं के खिलाफ नफरत का इशारा?

ब्लाउज को भी चाकू से काटा

गुस्से में भरे सुमित ने लहंगे के साथ मिले ब्लाउज को भी काउंटर पर रखकर चाकू से काट डाला। दुकानदार ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही बाजारपेठ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

CCTV फुटेज बना सबूत

दुकान में लगे CCTV फुटेज ने इस पूरी घटना को बेनकाब कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सुमित ने न केवल लहंगे को फाड़ा बल्कि ब्लाउज पर भी चाकू चला दिया। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Share This Article
Exit mobile version