Kamal Haasan Open Letter To Trump: कमल हासन ने डोनाल्ड ट्रंप के नाम खुले पत्र में लिखा- हम भारत के लोग एक स्वतंत्र और संप्रभु देश से संबंध रखते हैं. हम अब दूर बैठे विदेशी तटों से दिए जाने वाले आदेशों को नहीं मानते.
अपने काम से काम रखें: कमल हासन की ट्रंप को दो टूक
अभिनेता से राजनीति में कदम रखने वाले कमल हासन ने ट्रंप से साफ-साफ कह दिया कि उन्हें अपने काम से काम रखना चाहिए. हासन ने अपने खुले पत्र में ट्रंप को नसीहत देते हुए लिखा- कृपया अपनी पूरी क्षमता से अपने काम से काम रखें. उन्होंने आगे लिखा- संप्रभु देशों के बीच आपसी सम्मान ही स्थायी वैश्विक शांति का एकमात्र आधार है.
To
The President of the United States of America @POTUS
Dear Mr. President,
We, the people of India, belong to a free and sovereign nation. We no longer take orders from distant foreign shores.
Please mind your own business to the best of your abilities.
Mutual respect…
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) March 7, 2026
कमल हासन ने अमेरिका और वहां के लोगों के लिए मांगी दुआ
कमल हासन ने अमेरिका और वहां के लोगों के लिए दुआ भी मांगी. उन्होंने ट्रंप के नाम अपने पत्र में लिखा- हम आपके देश और उसके लोगों के लिए शांति और खुशहाली की कामना करते हैं.
हासन ने किस संदर्भ में ट्रंप को लिखा खुला पत्र?
डोनाल्ड ट्रंप पिछले कुछ दिनों से भारत को लेकर लगातार बयान देते आ रहे हैं. जिसमें ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उनका दावा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच उन्होंने ही सीजफायर कराया था. जबकि भारत ने इससे साफ इनकार किया है. इसके अलावा रूस से तेल खरीद पर ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. अब उन्होंने भारत को रूस से तेल खरीद पर 30 दिनों की छूट दी है. ट्रंप के फैसले और बयान पर विपक्ष ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर लिया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तो नरेंद्र मोदी को सरेंडर मोदी तक कह डाला है.


