जम्मू-कश्मीर में फिर फटा बादल, रामबन में 3 की मौत, बचाव अभियान तेज

पहाड़ों पर आफत बरसी, कई घर मलबे में दबे, लापता लोगों की तलाश जारी

Rohit Mehta Journalist
Jammu Kashmir Ramban Cloudburst 3 Dead Many Missing
Jammu Kashmir Ramban Cloudburst 3 Dead Many Missing (PC: BBN24/Social Media)

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के राजगढ़ गांव में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस आपदा में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 लोग अब भी लापता हैं। घटना में तेज पानी और मलबे की धारा में दो मकान और एक स्कूल भवन बह गए।

राहत और बचाव जारी

अधिकारियों ने बताया कि एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। पहाड़ी इलाकों और लगातार बारिश के कारण ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं।

भारी बारिश ने बिगाड़ी स्थिति

जम्मू-कश्मीर में पिछले एक हफ्ते से भारी बारिश हो रही है। नदियां उफान पर हैं और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार पांचवे दिन भी बंद है। उधमपुर जिले में भूस्खलन के चलते 2,000 से ज्यादा वाहन फंसे हुए हैं। जम्मू, सांबा, कठुआ और उधमपुर के कई गांव अब भी संपर्क से कटे हुए हैं।

उत्तराखंड और हिमाचल में भी बादल फटा

इससे पहले उत्तराखंड में गुरुवार को बादल फटने से 5 लोगों की मौत हुई और 11 लोग लापता हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश के मनाली में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से किनारे का हिस्सा बह गया।

कश्मीर घाटी में दहशत

कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में भी शुक्रवार को बादल फटा। हालांकि, यहां किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। अचानक तेज बारिश और मलबा गिरने से लोगों में डर का माहौल है।

Share This Article