आज के समय में Aadhaar Card सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से लेकर बैंकिंग सेवाओं तक, हर जगह आधार नंबर जरूरी है। इसी सुविधा को और आसान बनाने के लिए सरकार एक नया मोबाइल ऐप e-Aadhaar लाने की तैयारी में है।
चुटकियों में होंगे आधार अपडेट
अब तक नाम, पता, जन्म तिथि या मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आधार केंद्र जाना पड़ता था। कई बार घंटों लंबी लाइन का सामना भी करना पड़ता था। लेकिन e-Aadhaar ऐप लॉन्च होने के बाद ये सभी काम घर बैठे कुछ ही मिनटों में पूरे किए जा सकेंगे।
कब आएगा e-Aadhaar ऐप?
लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि e-Aadhaar ऐप कब लॉन्च होगा। फिलहाल इस पर तेजी से काम चल रहा है और इसे यूज़र्स की सुविधा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मोबाइल ऐप साल 2025 के अंत तक लॉन्च हो सकता है।
m-Aadhaar से अभी मिल रही हैं ये सुविधाएं
फिलहाल UIDAI की तरफ से m-Aadhaar ऐप उपलब्ध है। इसके जरिए यूज़र अपना आधार डाउनलोड कर सकते हैं, PVC कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं, आधार अपडेट हिस्ट्री देख सकते हैं, बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक कर सकते हैं और आधार लॉक/अनलॉक जैसी सुविधाएं पा सकते हैं। लेकिन e-Aadhaar ऐप आने के बाद आधार अपडेट से जुड़ी प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी।



