सोते युवक की मच्छरदानी में घुसा कोबरा, बगल में लेट गया और फिर हुआ कुछ ऐसा

ओडिशा के मयूरभंज में चौंकाने वाली घटना, घर में घुसे कोबरा ने बिना हमला किए युवक का साथ दिया

Cobra Enters Mosquito Net Man Sleeping Odisha
Cobra Enters Mosquito Net Man Sleeping Odisha (Source: BBN24/Google/Social Media)

ओडिशा के मयूरभंज जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व के दहीसाही गांव में एक कोबरा अचानक मिट्टी के घर में घुस गया और मच्छरदानी में सो रहे युवक के पास लेट गया। गनीमत रही कि कोबरा ने युवक पर कोई हमला नहीं किया।

युवक ने दिखाई हिम्मत, वन विभाग को दी सूचना

जब युवक ने अपने पास कोबरा देखा तो उसने घबराने के बजाय संयम बनाए रखा। उसने तुरंत परिवार के एक सदस्य को वन विभाग की टीम को बुलाने के लिए कहा। कुछ ही देर में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला सांप और युवक

वन विभाग की टीम ने पहले युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और फिर प्रशिक्षित रेस्क्यूअर कृष्ण गोछायात ने मच्छरदानी में जाकर कोबरा को पकड़ लिया। दोनों ही सुरक्षित बाहर आ गए।

बारिश के बाद बढ़ा सांपों का घरों में प्रवेश

वन विभाग का कहना है कि हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण सांप अपने बिल छोड़कर सुरक्षित जगहों की तलाश में घरों में घुस आते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, कोबरा सामान्यत: इंसानों से दूरी बनाकर रहते हैं और तभी हमला करते हैं जब उन्हें खतरा महसूस हो।

Share This Article
Exit mobile version