आज साल 2025 का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) लग चुका है। यह अद्भुत खगोलीय घटना भारत सहित कई देशों में स्पष्ट रूप से देखी जा रही है। ग्रहण का आरंभ भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 58 मिनट पर हुआ और यह 1 बजकर 26 मिनट तक जारी रहेगा।
ब्लड मून ने रात को बनाया रहस्यमयी
रात 11 बजकर 1 मिनट से ब्लड मून (Blood Moon) का नजारा शुरू हुआ, जो 12 बजकर 23 मिनट तक चला। यानी कुल 82 मिनट तक आसमान में चंद्रमा हल्के लाल और नारंगी रंग की आभा में चमकता रहा। यह दृश्य देशभर के आकाश में लोगों को आकर्षित कर रहा है।
सूतक काल और मंत्र जप
ग्रहण से पहले दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से ही सूतक काल (Sutak Kaal) प्रारंभ हो गया था। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण की समाप्ति तक महामृत्युंजय मंत्र या गुरु मंत्र का जप करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
क्यों कहते हैं इसे ब्लड मून?
जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाता है, तो उसकी सतह पर लालिमा छा जाती है। इसी अनोखे दृश्य को ब्लड मून कहा जाता है। यह वैज्ञानिकों और ज्योतिषियों दोनों के लिए अध्ययन का खास मौका है।
#WATCH | Delhi | Mesmerising 'Red Moon' or the 'Blood Moon' as the #LunarEclipse enters its Total phase pic.twitter.com/UNlHsPeoYH
— ANI (@ANI) September 7, 2025


