Air India Flight Incident: लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराया विमान का पिछला हिस्सा, जांच के लिए ग्राउंडेड

Air India Flight Tailstrike Bengaluru Airport Safe Landing
Air India Flight Tailstrike Bengaluru Airport Safe Landing (PC: BBN24/Social Media)

Air India Flight Incident: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गुरुवार को एयर इंडिया की एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान टेलस्ट्राइक का शिकार हो गई. हालांकि पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया. इस घटना में सभी यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक दिल्ली से बेंगलुरु आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2651 लैंडिंग के समय रनवे से टकरा गई. यह A320 सीरीज का नैरो-बॉडी एयरबस विमान था. अधिकारियों ने बताया कि लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टच हो गया, जिसे एविएशन भाषा में “टेलस्ट्राइक” कहा जाता है.

घटना के बाद विमान को तुरंत जांच के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया.

क्या होता है टेलस्ट्राइक?

टेलस्ट्राइक उस स्थिति को कहा जाता है जब टेकऑफ या लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा जाता है. ऐसी घटनाओं में विमान की संरचना को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है, इसलिए विस्तृत तकनीकी जांच जरूरी होती है.

वापसी फ्लाइट रद्द

इस घटना के बाद एयर इंडिया ने विमान की वापसी उड़ान रद्द कर दी है. एयरलाइन ने कहा है कि प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक फ्लाइट्स की व्यवस्था की जा रही है.

एयर इंडिया की ग्राउंड टीम बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्रियों को सहायता उपलब्ध करा रही है और उन्हें जल्द दूसरी फ्लाइट्स में शिफ्ट करने की कोशिश की जा रही है.

एयर इंडिया ने जताया खेद

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. एयरलाइन ने इस घटना से हुई असुविधा के लिए खेद जताया है.

कंपनी ने कहा कि घटना की जांच तय प्रक्रियाओं और नियामक एजेंसियों के साथ समन्वय में की जाएगी.

Share This Article
Exit mobile version