Vinesh Phogat Retirement: विनेश फोगाट ने किया संन्यास का ऐलान, बोलीं- माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई…

Vinesh Phogat Retirement Vinesh Phogat Announced Her Retirement
Vinesh Phogat Retirement Vinesh Phogat Announced Her Retirement (PC: BBN24/Social Media)

Vinesh Phogat Retirement: अपनी पहलवानी के दम से सभी को हैरान कर देने वाली भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक के 50 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में पहुंच गई थीं। लेकिन फाइनल मुकाबले से पहले एक दिन सुबह उनका वजन 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा निकला था। इस वजह से विनेश फोगाट को डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। इस खबर को सुन सभी को झटका लगा था।

विनेश फोगाट ने लिया संन्यास

हाल ही में भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने 8 अगस्त सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस बात की जानकारी दी। विनेश फोगाट ने यह फैसला ओलंपिक में डिसक्वालीफिकेशन के बाद लिया है। 29 साल की विनेश ने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा कि “मां कुश्ती मेरे से जीत गई है। मैं हार गई माफ करना। आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुकी हैं। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024, आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी।”

7 साल की उम्र से शुरू किया करियर

आपको बता दें कि विनेश फोगाट ने 7 साल की उम्र से रेसलिंग को चुना था। वह वर्ल्ड रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच चुकी हैं। साल 2019 और 2022 में उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में 53 किग्रा कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 2018 में हुए एशियन गेम्स में विनेश फोगाट ने गोल्ड पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में भी विनेश के नाम 3 गोल्ड हैं।

Share This Article
Exit mobile version