Nirahua Hindustani 4 का ट्रेलर: लंदन जा कर बुरे फंसे निरहुआ, क्या आम्रपाली बचा पाएंगी अपने निरहुआ को?

निरहुआ हिंदुस्तानी 4 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें आम्रपाली दुबे और निरहुआ नजर आ रहे हैं।

Trailer Of Nirahua Hindustani 4 Nirahua Gets Into Trouble After Going To London
Trailer Of Nirahua Hindustani 4 Nirahua Gets Into Trouble After Going To London (PC: BBN24/Social Media)

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे की आने वाली फिल्म “निरहुआ हिंदुस्तानी 4” को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। हाल ही में आम्रपाली और निरहुआ ने अनाउंस किया था कि उनकी इस फिल्म का ट्रेलर 2 अगस्त को जारी किया जाएगा और आज ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो बेहद शानदार है। आइए आपको भी “निरहुआ हिंदुस्तानी 4” का ट्रेलर दिखाते हैं।

लंदन पहुंचकर निरहुआ ने की गड़बड़ी

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फिल्म “निरहुआ हिंदुस्तानी 4” का ट्रेलर आते ही धमाल मचा रहा है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि निरहुआ अपने गांव को छोड़कर लंदन जाते हैं, जहां उन्हें कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। लंदन जाकर निरहुआ बुरी तरह फंस जाते हैं और फिर उन्हें बचाने के लिए आम्रपाली दुबे भी लंदन पहुंचती हैं। अब देखना होगा कि आम्रपाली दुबे निरहुआ की मदद कैसे करेंगी।

दर्शक ट्रेलर की जमकर कर रहे हैं तारीफ

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं। कुछ घंटे पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था और अब जल्द ही ट्रेलर एक मिलियन व्यूज पूरे करने वाला है। वहीं कमेंट बॉक्स में भी दर्शक जमकर ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं।

Nirahua Hindustani 4 | Official Trailer | Dinesh Lal Yadav "Nirahua" | Aamrapali Dubey | Movie 2024

निरहुआ हिंदुस्तानी 4 की रिलीज डेट

निरहुआ हिंदुस्तानी 4 फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ के अलावा इस फिल्म में अमित शुक्ला, अयाज खान, किरण यादव और अभिषेक कुमार जैसे कलाकार हैं। वहीं भोजपुरी अभिनेता प्रवेश लाल यादव भी स्पेशल अपीयरेंस देते नजर आएंगे। ट्रेलर में भी प्रवेश लाल यादव की झलक देखने को मिल रही है। इस फिल्म को प्रवेश लाल यादव और अभिषेक कुमार ने प्रोड्यूस किया है।

Share This Article
Exit mobile version