Thangalaan Box Office Collection: ‘स्त्री 2’ के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थंगालान

चियान विक्रम की फिल्म थंगालान को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की।

Thangalaan Box Office Collection
Thangalaan Box Office Collection (PC: BBN24/Social Media)

Thangalaan Box Office Collection Day 2: चियान विक्रम की फिल्म थंगालान लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में केजीएफ की असली कहानी को दिखाया गया है, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। ‘स्त्री 2’ के बाद अब थंगालान वह फिल्म बन गई है जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है। आइए जानते हैं कि थंगालान ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया।

थंगालान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2 (Thangalaan Box Office Collection Day 2 In Hindi

थंगालान एक वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है, जो यह दिखाती है कि कैसे केजीएफ के लोगों ने अंग्रेजों से अपनी खदानों को बचाया था। फिल्म में यह भी बताया गया है कि कैसे निवासियों ने उपनिवेशवादियों के शोषण से बचने के लिए तरीके खोजे। इस फिल्म की पृष्ठभूमि 19वीं सदी के आजादी से पहले के समय की है।

अगर चियान विक्रम की फिल्म थंगालान की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन सिनेमाघरों में अच्छा खासा कलेक्शन किया था। ‘स्त्री 2’ के बाद यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

हालांकि, दूसरे दिन थंगालान के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। ‘थंगालान’ की कुल ऑक्यूपेंसी दर 32.57% रही, जबकि इसके तेलुगु संस्करण की ऑक्यूपेंसी दर थोड़ी अधिक 36.46% रही। फिल्म ने 16 अगस्त 2024 यानी शुक्रवार को लगभग 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। लेकिन आने वाले दिनों में फिल्म के प्रदर्शन में सुधार हो सकता है, जिससे इसकी कमाई में और वृद्धि हो सकती है।

Share This Article
Exit mobile version