क्या रोहित शर्मा फिर से पापा बनने वाले हैं? वायरल वीडियो में दिखा रितिका सजदेह का बेबी बंप!

Ritika Sajdeh Pregnant
Ritika Sajdeh Pregnant (PC: BBN24/Social Media)

Ritika Sajdeh Pregnant: भारतीय क्रिकेट टीम के ‘हिटमैन’ और वनडे-टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहने वाले रोहित इस बार क्रिकेट की वजह से नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसने नई अटकलों को जन्म दे दिया है। एक समारोह के दौरान नजर आईं रितिका को देखकर लोगों ने सवाल उठाए हैं कि क्या वे दूसरी बार मां बनने वाली हैं? दरअसल, वे 21 अगस्त को आयोजित एक पुरस्कार समारोह में नजर आईं, जिसके बाद से इन चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

बेबी बंप नजर आया?

इस वीडियो में रितिका सजदेह को बेबी बंप के साथ देखा गया, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वे प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, रोहित और रितिका की पहले से ही एक बेटी है, जिसका नाम समायरा है और उसका जन्म 2018 में हुआ था। समायरा अक्सर अपने माता-पिता के साथ स्टेडियम में मैच के बाद नजर आती हैं।

फिलहाल, इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि रितिका प्रेग्नेंट हैं या नहीं। देखना होगा कि रोहित या रितिका इस मामले पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

2015 में हुई थी शादी

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की प्रेम कहानी क्रिकेट जगत की सबसे चर्चित कहानियों में से एक है। दिसंबर 2015 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े की पहली मुलाकात तब हुई थी जब रितिका, रोहित के खेल आयोजनों का मैनेजमेंट कर रही थीं। उनका रिश्ता तेजी से आगे बढ़ा और दोनों ने शादी कर ली। कहा जाता है कि रितिका इससे पहले विराट कोहली की मैनेजर भी रह चुकी हैं।

Share This Article
Exit mobile version