18वें दिन Pushpa 2 ने तोड़ दिया Baahubali 2 का रिकॉर्ड, कमाई पहुंची 1500 करोड़!

Pushpa 2 Vs Baahubali 2 Box Office Baahubali 2's Record In Danger
Pushpa 2 Vs Baahubali 2 Box Office Baahubali 2's Record In Danger (PC: BBN24/Social Media)

Pushpa 2 Box Office Day 18: Pushpa 2 ने अपने शानदार प्रदर्शन से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। Allu Arjun की इस फिल्म को फैंस जमकर प्यार दे रहे हैं। महज 18 दिनों में इसने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसने सभी पुराने रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है।

खबरों के मुताबिक, Pushpa 2 ने India में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म Baahubali 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, सभी लोग हैरान रह गए।

India की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी Pushpa 2

Pushpa 2 अब India की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड Baahubali 2 के नाम था, जिसने India में 1030.42 करोड़ का कलेक्शन किया था।

लेकिन अब Pushpa 2 ने केवल 18 दिनों में यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1060.9 करोड़ की कमाई कर ली है। यह खबर आते ही फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। 7 साल बाद ऐसा हुआ है जब किसी फिल्म ने यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा।

Worldwide Collection में Dangal आगे

हालांकि, Pushpa 2 ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन Worldwide Collection में यह अभी भी Baahubali 2 और Dangal से पीछे है।

  • Baahubali 2 ने वर्ल्डवाइड 1788.16 करोड़ का कलेक्शन किया था।
  • वहीं, Dangal ने 2070.3 करोड़ की कमाई के साथ सबसे आगे है।

फिलहाल, Pushpa 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1500 करोड़ के पार जा चुका है। अब देखना होगा कि यह फिल्म आगे और कितना कमाल दिखाती है।

Share This Article
Exit mobile version