पावर स्टार पवन सिंह के नए गाने “बियाहल महिला” ने मचाया धमाल, पहले दिन मिले 1 मिलियन व्यूज

Power Star Pawan Singh's New Song Biyahal Mahila Created A Sensation
Power Star Pawan Singh's New Song Biyahal Mahila Created A Sensation (PC: BBN24/Social Media)

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का स्टारडम हर दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस बार उनके नए गाने “बियाहल महिला” (Biyahal Mahila) ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। यह गाना रिलीज के पहले ही दिन 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज (Views) बटोर चुका है। पवन सिंह का यह गाना उनके फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के बीच धूम मचा रहा है।

यह गाना सुर म्यूजिक (Sur Music) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। गाने में पवन सिंह के साथ मशहूर भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने अपनी आवाज दी है। गाने की मिठास और दोनों सिंगर्स की आवाज का मेल लोगों के दिलों को छू रहा है। गाने के वीडियो में पल्लवी सिंह (Pallavi Singh) नजर आ रही हैं और उनकी केमिस्ट्री पवन सिंह के साथ गाने को और भी खास बना रही है।

इस गाने की चर्चा करते हुए पवन सिंह ने कहा, “बियाहल महिला मेरे दिल के बेहद करीब है क्योंकि इसे मेरे फैंस के लिए बनाया गया है। इस गाने को दर्शकों से जो प्यार मिल रहा है, वह मेरे लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। शिल्पी राज के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा और हमारी आवाज का संगम दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।”

गाने के बारे में बात करें तो “बियाहल महिला” एक शादीशुदा महिला की कहानी पर आधारित है। इस गाने के लिरिक्स (Lyrics) प्रिंस प्रियदर्शी (Prince Priyadarshi) ने लिखे हैं और इसका संगीत प्रियांशु सिंह (Priyanshu Singh) ने तैयार किया है। वीडियो के निर्देशक विभांशु तिवारी (Vibhanshu Tiwari) हैं और कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल (Goldy Jaiswal) ने की है। इसके पीआरओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) हैं और निर्माता सुरेन्द्र यादव (Surendra Yadav) हैं। गाने के डिजिटल हेड विक्की यादव (Vicky Yadav) हैं।

#video - बियाहल महिला | #Pawan Singh | Biyahal Mahila | #Shilpi Raj | New Bhojpuri Song 2025

पवन सिंह और उनकी टीम का यह गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि “बियाहल महिला” (Biyahal Mahila) इस साल का एक और सुपरहिट गाना बन चुका है।

Share This Article
Exit mobile version