परिणीति चोपड़ा प्रेग्नेंसी: राघव संग घर में गूंजी खुशखबरी, खास अंदाज में दी खबर

फैंस का इंतजार खत्म, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द बनने वाले हैं माता-पिता, इंस्टाग्राम पर शेयर किया यूनिक पोस्ट।

Parineeti Chopra Pregnancy Announcement
Parineeti Chopra Pregnancy Announcement (PC: BBN24/Social Media)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) ने आखिरकार अपने फैंस को वो खुशखबरी दे दी, जिसका लंबे समय से सभी इंतजार कर रहे थे। कपल ने सोमवार को सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की। अब जल्द ही दोनों के घर बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है।

इंस्टाग्राम पर खास अंदाज में दी गुड न्यूज

25 अगस्त 2025 को परिणीति और राघव ने इंस्टाग्राम पर एक कोलैबोरेशन पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में एक खूबसूरत केक पर लिखा था – “1+1=3” और उसके साथ छोटे-छोटे पैर भी बनाए गए थे। यह पोस्ट उनके फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई कपल को बधाई दे रहा है।

गुड न्यूज पोस्ट का दिल छू लेने वाला कैप्शन

इस पोस्ट में एक वीडियो भी जोड़ा गया है, जिसमें राघव और परिणीति हाथ थामे चलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा – “हमारा छोटा सा यूनिवर्स… अपने रास्ते पर है असीम आशीर्वाद।” इस कैप्शन ने फैंस और सेलेब्स दोनों का दिल जीत लिया।

कहां शुरू हुई थी परिणीति-राघव की लव स्टोरी?

परिणीति और राघव की लव स्टोरी साल 2023 में दिल्ली से शुरू हुई थी। दोनों ने पहले डेटिंग की और कुछ ही समय बाद सगाई कर ली। इसके बाद 24 सितंबर 2025 को कपल ने उदयपुर के आलीशान लीला पैलेस (Leela Palace) में ग्रैंड वेडिंग कर नई जिंदगी की शुरुआत की।

Share This Article
Exit mobile version