पाखी हेगड़े और पृथ्वी तिवारी का धमाल: “करेजवा में गोली लगे” गाना हुआ वायरल

Savitri Mehta
Pakhi Hegde And Prithvi Tiwari's Blast The Song Karejwa Mein Goli Lage Went Viral
Pakhi Hegde And Prithvi Tiwari's Blast The Song Karejwa Mein Goli Lage Went Viral (PC: BBN24/Social Media)

भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) और अभिनेता पृथ्वी तिवारी (Prithvi Tiwari) का नया गाना “करेजवा में गोली लगे” (Karejwa Me Goli Lage) इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। यह गाना टेकमी (TechMe) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ और रिलीज होते ही लाखों व्यूज बटोर रहा है।

गाने में नेहा राज (Neha Raj) की सुरीली आवाज ने जान डाल दी है। वीडियो में पृथ्वी तिवारी का शानदार स्वैग और पाखी हेगड़े की अदाएं दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने गाने को और भी खास बना दिया है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में पृथ्वी तिवारी का धमाकेदार डेब्यू

दक्षिण भारतीय फिल्मों और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले पृथ्वी तिवारी ने अब भोजपुरी सिनेमा में एंट्री कर ली है। उनकी शानदार स्क्रीन उपस्थिति और भोजपुरी के प्रति उनके लगाव ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

पाखी हेगड़े ने गाने की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा, “यह गाना मेरी सबसे खास प्रस्तुतियों में से एक है। इसकी धुन और लिरिक्स दर्शकों को जरूर पसंद आएंगे। उम्मीद करती हूं कि यह गाना हर किसी के दिल को छूएगा।” वहीं, पृथ्वी तिवारी ने कहा, “‘करेजवा में गोली लगे’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अनुभव है। दर्शकों का प्यार देखकर बेहद खुशी हो रही है।”

गाने की खासियत

  • गीतकार: सुनील राजा (Sunil Raja)
  • संगीतकार: अविचल सहनी (Avichal Sahni)
  • वीडियो डायरेक्टर: लक्की विश्वकर्मा (Lucky Vishwakarma)
  • कोरियोग्राफर: लक्की विश्वकर्मा और सहायक शनि यादव (Shani Yadav)
  • डीओपी: राहुल यादव (Roxy)
  • निर्माता: सोमित जेना (Somit Jena)

गाने की सफलता

गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया। इसकी धुन और पिक्चराइजेशन हर उम्र के दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रही है।

Share This Article