सोशल मीडिया पर डांस वीडियो वायरल होना अब आम बात हो गई है। कभी लोग बॉलीवुड गानों पर थिरकते नजर आते हैं तो कभी हरियाणवी धुनों पर कदम मिलाते हैं। सोशल मीडिया पर न तो कोई पाबंदी है और न ही किसी प्रतियोगिता को जीतने का दबाव। लोग मनमुताबिक डांस करते हैं और उसे पूरी तरह से एंजॉय करते हैं। ऐसा ही एक विचित्र वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं।
बूढ़े आदमी का कम उम्र की लड़की के साथ डांस
हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक बूढ़ा व्यक्ति, अपनी से आधी उम्र की लड़की के साथ बॉलीवुड के पॉपुलर गाने ‘तूने पहली नजर में सनम मेरे दिल को चुराया’ पर डांस और रोमांस करता दिख रहा है। कुर्ता-पायजामा पहने हुए इस व्यक्ति की उम्र लड़की से काफी ज्यादा नजर आ रही है, जबकि लड़की भी साड़ी पहने हुई है और उसे देखकर मुस्कुरा रही है। दोनों के बीच की यह अनोखी केमिस्ट्री देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया है।
लोगों की प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो पर लोगों ने ढेरों कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “पेंशन पाने की उम्र में दादा को रोमांस सूझ रहा है।” वहीं, दूसरे ने कहा, “आजकल की लड़कियों को क्या हो गया है, हद ही हो गई है।” तीसरे ने लिखा, “चाचा, थोड़ी उम्र का तो लिहाज रखो।” इस वीडियो को अब तक 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, साथ ही 20 हजार से ज्यादा लाइक्स और 20 हजार कमेंट्स भी आ चुके हैं। चाचा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।



