Nia Sharma ने Slim दिखने के लिए की सारी हदें पार, जानें उनकी जद्दोजहद

टीवी की ग्लैमरस स्टार Nia Sharma ने स्लिम फिगर पाने के लिए किए गए संघर्ष का किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें उन्होंने अपने 14 साल कैसे बिताए।

Nia Sharma Crossed All Limits To Look Slim, Know Her Struggle
Nia Sharma Crossed All Limits To Look Slim, Know Her Struggle (PC: BBN24/Social Media)

निया शर्मा (Nia Sharma) ने स्लिम दिखने के लिए की जद्दोजहद: टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) हमेशा अपनी बोल्डनेस और स्टाइल के लिए सुर्खियों में रहती हैं। उनकी हर अदा जहां फैंस को दीवाना बनाती है, वहीं अक्सर उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर कभी उनके बर्थडे केक को लेकर तो कभी उनकी रिवीलिंग ड्रेस को लेकर लोग उन पर निशाना साधते रहते हैं। हालांकि, निया का आत्मविश्वास (confidence) कभी नहीं डगमगाता और हाल ही में उन्होंने अपने स्लिम फिगर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

14 साल की कड़ी मेहनत के बाद पाया है Slim Figure

निया शर्मा ने भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) के पॉडकास्ट में अपने स्लिम फिगर को लेकर कई चौंकाने वाली बातें बताईं। निया ने बताया कि वो 14 साल से अपने फिगर को स्लिम दिखाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा, “अब मुझे पता होता है कि मैं कैसी दिख रही हूं, और मुझमें इतना कॉन्फिडेंस आ गया है, लेकिन ये एटीट्यूड नहीं है, ये एरोगेंस नहीं है।”

10-10 दिन तक भूखे रहने का किया खुलासा

निया ने अपने फिटनेस रूटीन के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि वो कई बार 10-10 दिन तक भूखी रहती थीं ताकि उनका पेट अंदर रहे और वो स्लिम दिख सकें। उन्होंने बताया कि डाइट के बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं थी, बस उन्हें इतना पता था कि अगर वो नहीं खाएंगी तो स्लिम दिखेंगी।

डिसिप्लिन भरी जिंदगी जीती हैं Nia Sharma

अपने फिटनेस संघर्ष के बारे में बात करते हुए निया ने कहा कि वो बहुत ही डिसिप्लिन भरी जिंदगी जीती हैं। उन्होंने बताया कि वो सिगरेट नहीं पीतीं और शराब भी केवल खास मौकों पर ही पीती हैं। उनका मानना है कि फिट और स्वस्थ रहना उनके करियर के लिए जरूरी है।

निया शर्मा की फिटनेस जर्नी ने सभी को किया हैरान

निया शर्मा का ये खुलासा न केवल उनके फैंस को बल्कि उन सभी को हैरान कर देगा जो उन्हें ट्रोल करते रहे हैं। उनकी ये कहानी उनके आत्मविश्वास और फिटनेस के प्रति उनकी गंभीरता को बखूबी दर्शाती है।

No Filter: Nia Sharma
Share This Article
Exit mobile version