टीवी की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर (Ekta Kapoor) हमेशा दर्शकों को बड़े सरप्राइज देती हैं। हाल ही में उनका शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 लॉन्च हुआ और दर्शकों का दिल जीत चुका है। अब सभी की निगाहें उनकी सुपरहिट फ्रेंचाइजी नागिन पर टिकी हैं। खबर है कि आज नागिन 7 (Naagin 7) का फर्स्ट लुक सामने आ सकता है।
नागिन 7 प्रोमो को लेकर चर्चाएं तेज
पिछले कुछ महीनों से नागिन 7 को लेकर कई अपडेट्स सामने आती रही हैं। पहले कहा गया था कि इसका प्रोमो नागपंचमी पर रिलीज होगा, लेकिन वह महज अफवाह निकली। वहीं, चर्चा है कि शो का प्रोमो शूट हो चुका है और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) इस बार नागिन की भूमिका निभा सकती हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
बिग बॉस 19 में हो सकता है बड़ा खुलासा
आज रात सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 19 का आगाज़ हो रहा है। इसी बीच खबर है कि एकता कपूर इस शो के मंच पर नागिन 7 का फर्स्ट लुक पेश कर सकती हैं। एकता ने खुद सोशल मीडिया पर हिंट दिया है कि वह रविवार को “कुछ बड़ा” अनाउंस करेंगी। यही कारण है कि दर्शकों में उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
दर्शक बेसब्री से इंतजार में
नागिन फ्रेंचाइजी हर सीजन में दर्शकों की TRP लिस्ट पर राज करती आई है। ऐसे में नागिन 7 का फर्स्ट लुक सामने आने की खबर से फैन्स बेहद एक्साइटेड हो चुके हैं। अब सभी की निगाहें आज रात के शो पर टिकी हैं।



