Naagin 7: प्रियंका नहीं, इन हसीनाओं को एकता कपूर ने किया नागिन बनने के लिए अप्रोच?

Naagin 7 Cast Update: फैंस के बीच बढ़ा सस्पेंस, इन दो टीवी एक्ट्रेस के नाम चल रहे हैं चर्चा में

Naagin 7 Cast Update Ekta Kapoor New Lead Actress
Naagin 7 Cast Update Ekta Kapoor New Lead Actress (PC: BBN24/Social Media)

एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन 7 (Naagin 7) लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दर्शकों के सामने आने को तैयार है। कलर्स चैनल पर शो का टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें नागिन की वापसी का ऐलान किया गया है। लेकिन फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस बार नागिन के किरदार में कौन नज़र आएगी।

प्रियंका चाहर चौधरी नहीं, इन एक्ट्रेस को किया गया अप्रोच

शुरुआती खबरों में दावा किया गया था कि प्रियंका चाहर चौधरी नागिन 7 में लीड रोल निभाएंगी और उन्होंने प्रोमो की शूटिंग भी पूरी कर ली है। लेकिन अब सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकता कपूर ने टीवी की दो और नामी अदाकाराओं से बातचीत की है।

इनमें पहला नाम है अमाना शेख, जो एकता कपूर के मशहूर सीरियल कहीं तो होगा में नज़र आ चुकी हैं। वहीं दूसरा नाम है संजिदा शेख, जिन्हें पहले भी कई हिट टीवी शोज़ में देखा जा चुका है।

क्या सच में यही होंगी नई नागिन?

हालांकि अभी तक एकता कपूर की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। न ही प्रोमो में नागिन का चेहरा दिखाया गया है। ऐसे में फैंस को अब भी इंतजार है उस दिन का, जब यह राज खुलेगा कि नागिन 7 की असली लीड एक्ट्रेस कौन होगी।

Share This Article
Exit mobile version