Kapil Sharma एक बार फिर लेकर आए मस्ती मजाक का पिटारा, ‘The Great Indian Kapil Show’ जल्द आने वाला हैं दुबारा

The Great Indian Kapil Show
The Great Indian Kapil Show (PC: BBN24/Social Media)

कॉमेडियन Kapil Sharma अपने कॉमेडी शो ‘The Great Indian Kapil Show’ के साथ नेटफ्लिक्स में कमबैक कर रहे है। शो के ट्रेलर के साथ साथ शो की रिलीज होने की डेट भी एनाउंस हो गई है। शो के दूसरे सीजन का ट्रेलर कल यानी 14 सितंबर 2024 को रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही मेहमानों की झलक भी सामने आ गई है।

Kapil Sharma का ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ही स्ट्रीम होगा। मेकर्स की मानें तो शो के पहले सीजन को दर्शकों से काफी प्यार मिला था।एक बार फिर से दर्शकों के दिल में जगह बनाने के लिए Kapil Sharma अपनी पूरी पलटन के साथ वापिस आ चुके हैं। शो के दूसरे सीजन के ट्रेलर में कॉमेडियन Kapil Sharma अपनी पूरी पलटन के साथ नजर आ रहे हैं। हर बार की तरह शो की जज अर्चना पूरन सिंह ही हैं।

शो के नए सीजन में कौन-कौन से गेस्ट शामिल होंगे उनकी झलक भी ट्रेलर में दिखा दी गई है।शो के ट्रेलर में करण जौहर, आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर, रोहित शर्मा, रिद्धिमा कपूर साहनी, महीप कपूर और सैफ अली खान जैसे मेहमान के रूप में नजर आएंगे। ट्रेलर में जिस तरह से मस्ती-मजाक और धमाल देखने को मिल रहा है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार Kapil Sharma अपने फैंस को हंसी का ओवरडोज देने वाले हैं।

कब होगा Kapil Sharma का शो रिलीज

‘The Great Indian Kapil Show’ के दूसरे सीजन के ट्रेलर को जारी करते हुए एक टैगलाइन भी दी गई है, जिसमें लिखा हुआ है- इस बार जमेगा हिंदी सिनेमा का रंग, सुपरस्टार्स के संग। इसी के साथ शो की प्रीमियर डेट भी अनाउंस कर दी गई है। आपको बता दें कि शो का दूसरा सीजन आगामी 21 सितंबर 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।जानकारी के अनुसार इस बार ये शो सिर्फ शनिवार को स्ट्रीम किया जाएगा, जिसे मेकर्स ने ‘फनीवार’ का नाम दिया है।

Kapil Sharma के इस शो का पहला सीजन नेटफ्लिक्स पर शनिवार और रविवार को स्ट्रीम किया जाता था। वहीं दूसरा सीजन सिर्फ शनिवार को स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक बड़ी ही बेसब्री से शो के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

The Great Indian Kapil Show: Season 2 | Official Trailer | 21st Sept, Saturdays 8pm | Netflix
Share This Article
Exit mobile version