जैकलीन फर्नांडीज को अचानक क्यों आया पाकिस्तान से प्यार, फ्लाइंग किस देते हुए आईं नज़र.. देखिए वीडियो!

Jacqueline Fernandez Kiss To Pakistan
Jacqueline Fernandez Kiss To Pakistan (PC: BBN24/Social Media)

Jacqueline Fernandez Kiss to Pakistan: जैकलीन फर्नांडीज इस समय कई कारणों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनका नाम लगातार विवादों में घिरा हुआ है, और अब इस नए वीडियो के बाद वह ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं।

असल में इस वीडियो में जैकलीन पाकिस्तान के लिए अपनी भावनाएं ज़ाहिर करती दिख रही हैं, जो भारतीय दर्शकों को खास पसंद नहीं आया है। यह वीडियो पैपराजी पेज पर शेयर किया गया है, जिसमें जैकलीन ने ‘हैलो पाकिस्तान’ कहते हुए फ्लाइंग किस दी है।

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, लोग इस पर प्रतिक्रिया देने लगे। हालांकि, उन्होंने यह वीडियो क्यों बनाया है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो के सामने आते ही जैकलीन को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर ने लिखा, “एक रील ने उन्हें देशद्रोही बना दिया।” एक और यूजर ने लिखा, “हम उसे पाकिस्तान में भी नहीं चाहते।” वहीं किसी ने कहा, “भारत से इतनी नफरत क्यों?” कुछ लोगों ने कहा, “अब वही रहो, यहां वापस आने की जरूरत नहीं।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “दुनिया भर में उसके फैंस हैं, इसमें क्या गलत है अगर उसने अपने पाकिस्तानी प्रशंसकों को हैलो कहा?”

विवादों में फंसी हैं जैकलीन

38 साल की श्रीलंकाई बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज काफी समय से एक बड़े धोखाधड़ी के मामले में उलझी हुई हैं। इस मामले में फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित कई हाई-प्रोफाइल लोग शामिल हैं। यह धोखाधड़ी करीब 200 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। ईडी का दावा है कि इस मामले में आरोपी चंद्रशेखर ने इस अवैध धन का इस्तेमाल जैकलीन के लिए महंगे गिफ्ट खरीदने में किया था।

Share This Article
Exit mobile version