हॉलीवुड एक्टर ने Shilpa Shetty को भरी महफ़िल में किया KISS, सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया बवाल

2007 की विवादास्पद घटना का वीडियो हुआ वायरल, लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स, बोले- “पति ने देख लिया तो…”

Richard Gere Kissed Shilpa Shetty In Public: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी हमेशा से ही किसी न किसी कारणवश चर्चा में रहती हैं। कभी उनके अफेयर्स के किस्से तो कभी उनके पति राज कुंद्रा से जुड़ी सुर्खियां। एक ऐसा ही विवाद साल 2007 में सामने आया था, जब हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता रिचर्ड गेरे (Richard Gere) ने एक कार्यक्रम में शिल्पा को स्टेज पर चढ़कर भरी महफ़िल में किस किया था।

इस घटना के बाद शिल्पा शेट्टी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और उन पर अश्लीलता फैलाने का आरोप भी लगाया गया। हालांकि, यह पुरानी घटना है, लेकिन हाल ही में इसका वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी माइक पकड़े स्टेज पर खड़ी हैं और तभी रिचर्ड गेरे अचानक से स्टेज पर आते हैं, उनके हाथ चूमते हैं और फिर उनके गाल पर जोरदार किस कर देते हैं।

वीडियो में यह भी साफ नजर आता है कि किस करते समय शिल्पा शेट्टी खुद को संभाल नहीं पातीं और लगभग गिरने की स्थिति में आ जाती हैं। इस अजीबोगरीब घटना से वह खुद भी काफी हैरान थीं, और अब यह वीडियो देख लोग सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट किया, “अगर इसके पति ने देख लिया तो तेरी खैर नहीं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “हमें तो ऐसा लग रहा था कि स्टेज पर यह बहुत कुछ कर देगा।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “लड़कियों की इस दुनिया में कोई भी इज्जत नहीं है।”

Share This Article
Exit mobile version