शाहिद कपूर की बेटी मीशा की क्यूटनेस पर फैंस हुए फिदा

शाहिद कपूर के बच्चे आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहते हैं। लेकिन हाल ही में जब उनकी बेटी मीशा अपनी मां मीरा राजपूत के साथ नजर आईं, तो उनकी क्यूटनेस ने सभी का दिल जीत लिया।

Savitri Mehta
Fans Are Crazy About The Cuteness Of Shahid Kapoor's Daughter Misa
Fans Are Crazy About The Cuteness Of Shahid Kapoor's Daughter Misa (PC: BBN24/Social Media)

बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर्स में से एक, शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत, दो बच्चों के पैरेंट्स हैं। हालांकि, कपल के बच्चे लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। लंबे समय से शाहिद और मीरा अपने बच्चों संग पब्लिक प्लेस में नहीं दिखे थे। ऐसे में जब हाल ही में मीरा अपनी बेटी मीशा के साथ दिखाई दीं, तो सभी उन्हें देखकर चौंक गए। आखिर देखते ही देखते मीशा इतनी बड़ी और क्यूट हो गई हैं।

मीशा की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल

जी हां, मीशा अब 8 साल की हो गई हैं। पहले के मुकाबले वह काफी बदल गई हैं। हाल ही में जब वो अपनी मम्मी के साथ मुंबई के एक सैलून के बाहर नजर आईं, तो उनकी मासूमियत ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। वीडियो में मीशा बड़े ही क्यूट अंदाज में पीठ पर बैग लटकाए अपनी मां मीरा के आगे-आगे चलती नजर आ रही हैं।

हालांकि, कैमरे को देखकर मीशा ने कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं दिया और सलून की तरफ बढ़ती चली गईं। सोशल मीडिया पर फैंस मीशा के इस वीडियो पर कमेंट कर उनकी क्यूटनेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं कुछ लोग मीशा को देखकर उनकी लुक की तुलना उनकी दादी यानी शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम से भी कर रहे हैं।

शाहिद कपूर का वर्कफ्रंट

शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर आखिरी बार फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं इन दिनों शाहिद कपूर फिल्म ‘देवा’ की तैयारी में जुट गए हैं, जो महाभारत पर आधारित एक फिल्म है। इसके अलावा वह जल्द ही सचिन बी रवि निर्देशित फिल्म ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ और आदित्य निम्बालकर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘बुल’ में भी नजर आने वाले हैं।

Share This Article