Drishyam 3: Drishyam 3 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के निर्देशक Abhishek Pathak ने खुलासा किया है कि हिंदी वर्जन मलयालम फिल्म से काफी अलग होगा। इस बार दर्शकों को ज्यादा थ्रिल, नया ट्रैक और सरप्राइजिंग क्लाइमैक्स देखने को मिलेगा।
2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
निर्माता कुमार मंगत पाठक और निर्देशक अभिषेक पाठक ने बताया कि फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और अब सिर्फ कुछ पैचवर्क बाकी है। Drishyam 3 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
हिंदी दर्शकों के लिए तैयार किया गया नया ट्रैक
अभिषेक पाठक ने बताया कि मलयालम वर्जन जहां फैमिली ड्रामा पर ज्यादा आधारित है, वहीं हिंदी फिल्म को “फैमिली थ्रिलर” के रूप में तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि हिंदी ऑडियंस की पसंद को ध्यान में रखते हुए कहानी और स्क्रीनप्ले में कई बदलाव किए गए हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों को दोनों फिल्मों के बीच का फर्क साफ दिखाई देगा।
जीतू जोसेफ के साथ हुई क्रिएटिव चर्चा
निर्देशक ने बताया कि उनकी और मूल मलयालम फिल्म के निर्देशक Jeethu Joseph के बीच फिल्म को लेकर लंबी क्रिएटिव चर्चा हुई। दोनों ने एक-दूसरे के ड्राफ्ट पढ़े और फिर हिंदी दर्शकों के हिसाब से अलग फ्लो तैयार किया गया।
क्लाइमैक्स में मिलेगा बड़ा ट्विस्ट
अभिषेक पाठक के मुताबिक, इस बार दर्शकों की उम्मीदें पहले से ज्यादा हैं, इसलिए फिल्म में ऐसा क्लाइमैक्स रखा गया है जो लोगों को अंत तक बांधे रखेगा।
उन्होंने कहा कि जैसे Drishyam 2 के ट्विस्ट ने लोगों को चौंका दिया था, वैसे ही तीसरे पार्ट में भी दर्शकों को जबरदस्त सस्पेंस और रोलरकोस्टर जैसा अनुभव मिलेगा।
फिल्म को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट
Ajay Devgn स्टारर इस फ्रेंचाइजी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। पहले दो पार्ट्स की सफलता के बाद अब फैंस तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

