Bigg Boss 18: करोड़ों के ऑफर के बावजूद इन दो एक्ट्रेसेज ने किया शो रिजेक्ट

बिग बॉस 18 की प्रतिभागियों की सूची: "बिग बॉस 18" को लेकर एक ताज़ा और बड़ा अपडेट सामने आया है।

Despite Offers Worth Crores, These Two Actresses Rejected Bigg Boss 18
Despite Offers Worth Crores, These Two Actresses Rejected Bigg Boss 18 (PC: BBN24/Social Media)

Bigg Boss 18 Contestents List: बिग बॉस का अगला सीजन अक्टूबर महीने में शुरू होने जा रहा है, और दर्शक बड़ी बेसब्री से “बिग बॉस 18” का इंतजार कर रहे हैं। “बिग बॉस 18” को लेकर दर्शकों के बीच इतना उत्साह है कि हर दिन शो से जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आ रही है। अब तक कई जाने-माने एक्टर्स के नाम सामने आ चुके हैं, जिनके बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे बिग बॉस 18 का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं अब टेलीविजन की दो मशहूर अभिनेत्रियों का नाम भी सामने आया है, जिन्हें मेकर्स ने करोड़ों रुपये का ऑफर दिया था, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने “बिग बॉस 18” का ऑफर ठुकरा दिया।

इन दो एक्ट्रेस ने ठुकराया बिग बॉस का ऑफर (Bigg Boss 18 New Update)

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला यह विवादित रियलिटी शो जब भी अपने नए सीजन के साथ लौटता है, तो धूम मचाता है। बिग बॉस एकमात्र ऐसा रियलिटी शो है जिसे बड़े-बड़े सितारे भी देखना पसंद करते हैं, और इस पर अपनी राय भी व्यक्त करते हैं। इस बीच “बिग बॉस 18” को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। जी हां!

खबरें हैं कि बिग बॉस 18 के मेकर्स ने टेलीविजन की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक अनीता हसनंदानी और सुरभि ज्योति को “बिग बॉस 18” के लिए अप्रोच किया था, लेकिन इन दोनों ही अदाकाराओं ने मेकर्स का ऑफर ठुकरा दिया है।

मेकर्स ने किया था करोड़ों का ऑफर (Bigg Boss 18 First Promo)

अनीता हसनंदानी और सुरभि ज्योति को “बिग बॉस 18” के मेकर्स ने काफी बड़ी रकम का ऑफर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें 2 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था, लेकिन फिर भी अनीता और सुरभि दोनों ने ही बिग बॉस के मेकर्स का यह ऑफर ठुकरा दिया। बता दें कि सुरभि ज्योति और अनीता हसनंदानी दोनों ही टेलीविजन के कई सुपरहिट शोज का हिस्सा रह चुकी हैं और सिर्फ एक दिन की शूटिंग के लिए भी मोटी रकम चार्ज करती हैं।

Share This Article
Exit mobile version