बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा रेप का दर्द, रेपिस्ट को मिली खौफनाक सजा

Movies Based On Sexual Assault
Movies Based On Sexual Assault (PC: BBN24/Social Media)

Movies Based On Sexual Assault: बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज बनी हैं जो महिलाओं के साथ हुई बर्बरता और सेक्सुअल असॉल्ट की कहानियों को दर्शाती हैं। इन कहानियों को देखकर आपका दिल भी खौफ से भर जाएगा।

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद देश में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच बदलापुर में 4 साल की दो बच्चियां भी हैवानियत का शिकार हुई हैं। ऐसे मामले पहले भी देश में सामने आते रहे हैं, जो हर बार दिल दहला देने वाले होते हैं। बॉलीवुड में भी कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज बनी हैं जो महिलाओं के साथ हुए शारीरिक शोषण के मुद्दे को उठाती हैं।

आश्रम (Aashram)

बॉबी देओल की सीरीज ‘आश्रम’ MX प्लेयर पर उपलब्ध है, और आप इसके तीनों सीजन मुफ्त में देख सकते हैं। इस सीरीज में एक बाबा की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी हवस मिटाने के लिए अपने भक्तों को मैनिपुलेट करता है और उनका भरोसा जीतकर उनका शोषण करता है। बाबा महिलाओं को नशीली दवाएं देकर उनके साथ गलत काम करता है और उन्हें अपने जाल में फंसाता है। अगर कोई उसके खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश करता है, तो उसके भक्त ही उस महिला के दुश्मन बन जाते हैं।

Aashram | Official Trailer | Bobby Deol | Prakash Jha | MX Original Series | MX Player

महाराजा (Maharaja)

विजय सेतुपति की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘महाराजा’ भी इसी मुद्दे पर आधारित है। इस फिल्म में महाराजा नाम के एक व्यक्ति की बेटी के साथ 3 आदमी जबरदस्ती करते हैं। इसके बाद महाराजा उन तीनों को ढूंढकर उनका बदला लेता है। बेटी के गुनहगारों को महाराजा ऐसी सजा देता है जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि ऐसे दरिंदों को कभी भी यूं ही नहीं छोड़ना चाहिए।

Maharaja | Hindi Trailer | Vijay Sethupathi, Anurag Kashyap, Mamta Mohandas

राजा की आएगी बारात (Raja Ki Aayegi Baaraat)

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ भी सेक्सुअल असॉल्ट की कहानी सुनाती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक स्कूल टीचर के साथ स्टूडेंट्स के सामने ही रेप होता है। इसके बाद वह लड़की अपने लिए लड़ाई लड़ती है और उस घटिया हरकत करने वाले शख्स को गिरफ्तार करवाती है। हालांकि, बाद में विक्टिम की शादी उस रेपिस्ट से करवा दी जाती है।

Raja Ki Aayegi Baaraat Full Movie | रानी मुकर्जी की सुपरहिट मूवी | Shadaab Khan,Divya Dutta

मॉम (MOM)

श्रीदेवी की इस फिल्म में उनकी बेटी का गैंग रेप होता है। कुछ बिगड़े हुए अमीरजादे उनकी बेटी आर्या की जिंदगी तबाह कर देते हैं। इस ब्रूटल गैंग रेप के बाद उसकी सौतेली मां पहले उसे जीने की उम्मीद देती है और फिर उसे इन्साफ दिलवाती है। फिल्म में जासूस की मदद से एक मां अपनी बेटी के गुनहगारों को सजा देती है।

MOM - Official Trailer | Sridevi | Nawazuddin Siddiqui | Akshaye Khanna | Hindi Thriller Movie
Share This Article
Exit mobile version