Bollywood में नहीं गली दाल, Bhojpuri में बिखेर रहीं जलवा, जानिए कौन हैं Bold अदाकारा आकांक्षा पुरी

आकांक्षा पुरी की हॉटनेस से बॉलीवुड से भोजपुरी तक का सफर

Bold Actress Akanksha Puri Is Spreading Her Charm In Bhojpuri Film
Bold Actress Akanksha Puri Is Spreading Her Charm In Bhojpuri Film (PC: BBN24/Social Media)

Akanksha Puri Bhojpuri Film: जानी-मानी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी अपनी बोल्डनेस और अदाओं की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। अपनी हॉट अदाओं के चलते वह अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। इन दिनों आकांक्षा ने बॉलीवुड के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री की तरफ रुख कर लिया है, जहां वे एक के बाद एक भोजपुरी गानों और फिल्मों में अपना जलवा दिखा रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नई भोजपुरी फिल्म साइन की है, जिसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। आइए जानते हैं आकांक्षा पुरी की इस नई फिल्म के बारे में।

भोजपुरी फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ में खेसारी लाल के साथ दिखेंगी आकांक्षा पुरी

मनोरंजन जगत की हॉट दिवा आकांक्षा पुरी ने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन जब वहां सफलता हाथ नहीं लगी, तो उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में कदम रख दिया। भोजपुरी पर्दे पर अब वे धमाका पे धमाका कर रही हैं। आकांक्षा पुरी जल्द ही भोजपुरी फिल्म “राजा राम” में नजर आने वाली हैं, जिसका गाना “चुम्मा चुम्मा” रिलीज होते ही हिट हो गया। इस गाने में उनकी और Khesari Lal Yadav की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

अब आकांक्षा ने अपनी नई भोजपुरी फिल्म “अग्नि परीक्षा” की शूटिंग भी शुरू कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सेट से एक तस्वीर शेयर कर यह जानकारी दी। इस फिल्म में भी वे खेसारी लाल यादव के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

मीका सिंह संग रचाया था स्वयंबर, लेकिन…

आकांक्षा पुरी का नाम तब खूब सुर्खियों में आया था जब उन्होंने बॉलीवुड सिंगर Mika Singh के साथ स्वयंबर रचाया था। मीका ने अपने स्वयंबर के लिए कई लड़कियों को बुलाया था, लेकिन अंत में उन्होंने आकांक्षा पुरी को चुना था। हालांकि, स्वयंबर के बाद ये दोनों अलग हो गए।

आकांक्षा पुरी का यह सफर उन्हें अब भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बना रहा है, और उनके फैंस उन्हें हर नए प्रोजेक्ट में देखना चाहते हैं।

Share This Article
Exit mobile version