डोनाल्ड ट्रंप की पॉलिसी से परेशान हुई अरबपत‍ि एक्ट्रेस Selena Gomez, वीडियो में रोते हुए मांगी माफी

Savitri Mehta

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump की नई डिपोर्टेशन पॉलिसी (Deportation Policy) से मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर Selena Gomez बेहद परेशान हो गईं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह भावुक होकर फूट-फूटकर रोते हुए नजर आईं। इस वीडियो में Selena ने कहा, “मुझे माफ कर दो, मैं इन सब चीजों को रोकने में असमर्थ हूं।” हालांकि, बाद में उन्होंने यह वीडियो डिलीट कर दिया।

Selena Gomez ने Donald Trump की इस नीति को लेकर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह फैसला कई लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “मैं इस दुनिया को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं कुछ नहीं कर पा रही।”

फैंस ने दिखाया समर्थन

Selena Gomez के इस वीडियो के बाद उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें खूब समर्थन दिया। #SupportSelenaGomez और #StopDeportation जैसे हैशटैग तेजी से ट्रेंड करने लगे। कई फैंस ने उनके इस कदम की सराहना की और कहा कि वह हमेशा सही के साथ खड़ी रहती हैं।

पॉलिसी पर बढ़ा विवाद

Donald Trump की डिपोर्टेशन पॉलिसी को लेकर अमेरिका में पहले से ही काफी विरोध हो रहा है। इस पॉलिसी के तहत अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजा जा रहा है। इसे लेकर कई हॉलीवुड सेलेब्स ने भी आवाज उठाई है।

Share This Article