भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गायक खेसारी लाल यादव, जिनका असली नाम शत्रुघ्न यादव है, अब बिहार की राजनीति में कदम रख चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार के रूप में छपरा विधानसभा सीट (Chhapra Assembly Seat) से नामांकन दाखिल किया है।
RJD ने खेसारी लाल यादव को पार्टी में शामिल होने के एक दिन बाद ही टिकट देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। इससे पहले उनकी पत्नी चंदा यादव ने भी दो दिन पहले पटना में आरजेडी की सदस्यता ली थी।
हलफनामे में ₹24.81 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में खेसारी लाल यादव ने अपनी कुल चल-अचल संपत्ति ₹24.81 करोड़ बताई है।
चल संपत्ति (Movable Assets): ₹16.89 करोड़
अचल संपत्ति (Immovable Assets): ₹7.91 करोड़
इसमें शामिल हैं:
- नकद ₹5 लाख
 - सोने के जेवर ₹35 लाख के
 - लग्जरी कार ₹3 करोड़ की
 
भोजपुरी सिनेमा में 100 से ज्यादा फिल्में और 5000 से अधिक गाने गा चुके खेसारी लाल यादव अब राजनीति के मंच पर नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।
पत्नी चंदा यादव की संपत्ति भी करोड़ों में
हलफनामे में उनकी पत्नी चंदा यादव की संपत्ति का भी विवरण दिया गया है।
- कुल संपत्ति: ₹7.39 करोड़
 - चल संपत्ति: ₹90.02 लाख (नकद ₹2 लाख सहित)
 - अचल संपत्ति: ₹6.49 करोड़
 
पिता की संघर्षभरी कहानी बनेगी चुनावी मुद्दा
खेसारी लाल यादव ने अपने हलफनामे में बताया कि उनके पिता मंगरू यादव कभी सड़क पर सब्जी बेचते थे और रात में चौकीदारी करते थे। यह भावनात्मक पृष्ठभूमि उनके चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभा सकती है।

            
            
            
            
            
            
                
                