Bigg Boss Season 18 Update: सलमान खान करेंगे शो होस्ट, 5 अक्टूबर से हो सकता है शो का प्रीमियर

Bigg Boss Season 18 Update Salman Khan Will Host The Show
Bigg Boss Season 18 Update Salman Khan Will Host The Show (PC: BBN24/Social Media)

Bigg Boss OTT 3 की सक्सेसफुल एंडिंग के बाद अब Big Boss के फैंस शो का टीवी में आने का इंतजार कर रहे है। इस बार की बिग बॉस ओटीटी विनर सना मकबूल थी।

रियलिटी शोज की दुनिया की बात करें तो बिग बॉस ने अपना एक अलग फैन बेस बनाया है और ये एक चहिता शो है। शो के चलते एक कई अफवा भी सामने आ रही है। काफी वक्त से शो को लेकर यह कहा जा रहा है की अब सलमान खान शो को होस्ट नहीं करेंगे जिसके बाद ही भाईजान के फैंस काफी उदास हैं।

हालांकि अब इन सारी बातों को महज एक अफवा साबित कर दिया गया है। ई टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के शो छोड़ने की जितनी भी अफवा थी वो झूठी है। सलमान शो का big boss का हिस्सा है और वो शो नहीं छोड़ रहे। खबर है की जल्द ही सलमान खान Bigg Boss का प्रोमो भी शूट कर सकते हैं।

Bigg Boss Season 18 Update

Bigg boss season 17 के एंडिंग के बाद जल्द ही इस लिस्ट में सीजन 18 भी जुड़ने वाला है। और बात Bigg Boss 18 की हो रही हो और सलमान खान का नाम न हो ये तो इंपॉसिबल है। सलमान शो पर कंटेस्टेंट्स को गाइड करने के साथ जरूरत पड़ने पर उनकी फटकार भी लगाते हैं। कंटेस्टेंट्स के तौर पर शो में हिस्सा लेने के लिए कई बड़े सेलिब्रिटीज को अप्रोच किया गया है। ‘Bigg Boss 18’ 5 अक्टूबर, 2024 से प्रीमियर हो सकता है।

बता दें कि पिछले काफी समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि सलमान इस बार का Bigg Boss सीजन 18 होस्ट नहीं करेंगे। यह बात मुंबई में हुए एक इवेंट के बाद से ज्यादा उठने लगी थी जहां सलमान को कुर्सी से उठने के लिए मेहनत करते हुए देखा गया था। इसके मुताबिक हेल्थ ठीक ना होने की वजह से ये कहा जा रहा था कि एक्टर इस बार का बिग बॉस होस्ट नहीं करेंगे।

शो में कंटेस्टेंट के तौर पर ईशा कोपिकर, धीरज धूपर, सोनल वेनगुर्लेकर, जान खान और अंजलि आनंद का नाम सामने आ रहा है।

Share This Article
Exit mobile version