बिग बॉस 19: नीलम गिरी का ऐलान – “अन्याय करने वालों से भिड़ने को तैयार हूं”

भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने बिग बॉस 19 में एंट्री से पहले कहा – "सलमान खान हैं मेरे फेवरेट, गलत करने वालों को बख्शूंगी नहीं।"

Bigg Boss 19 Neelam Giri Statement
Bigg Boss 19 Neelam Giri Statement (PC: BBN24/Social Media)

पटना: भोजपुरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस नीलम गिरी ने रियलिटी शो बिग बॉस 19 में एंट्री कर ली है। शो शुरू होने से पहले ही उन्होंने साफ कर दिया कि वह किसी से भी टकराने से पीछे नहीं हटेंगी।

रणनीति नहीं, हिम्मत है हथियार

नीलम गिरी ने कहा –
“मेरे पास कोई तय रणनीति नहीं है, लेकिन अगर कोई मेरे साथ गलत करेगा तो मैं चुप नहीं बैठूंगी। मुझे असली लोग पसंद हैं और उम्मीद है कि यहां अच्छे लोग मिलेंगे। अगर कोई उंगली करेगा तो उंगली तोड़ दूंगी, छेड़ेगा तो छोड़ूंगी नहीं।”

सलमान खान हैं सबसे बड़े आकर्षण

शो के होस्ट सलमान खान को लेकर उन्होंने कहा –
“मुझे उनकी हर अदा पसंद है। सच कहूं तो आधा ऑडियंस सिर्फ सलमान खान को देखने के लिए बिग बॉस देखता है। वे मेरे फेवरेट एक्टर हैं।”

भोजपुरी सितारों से मिली प्रेरणा

नीलम गिरी ने बताया कि वह पहले के भोजपुरी स्टार्स जैसे मोना लिसा, रवि किशन और मनोज तिवारी से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा –
“हर एक से मैंने कुछ न कुछ सीखा है और उसी को साथ लेकर आगे बढ़ रही हूं।”

भोजपुरी सिनेमा में आया बदलाव

नीलम गिरी ने भोजपुरी इंडस्ट्री के बदलते दौर पर भी बात की। उन्होंने कहा –
“पहले एक दिन में चार-पांच गाने शूट होते थे, लेकिन अब एक गाने के लिए दो दिन लगाए जाते हैं। यह बदलाव अच्छा है क्योंकि अब काम क्वालिटी के साथ हो रहा है। आज भोजपुरी सिनेमा में काम करना, बॉलीवुड जैसा अनुभव देता है।”

Share This Article
Exit mobile version