काजल राघवानी की नई फिल्म का ऐलान, देखें फर्स्ट लुक पोस्टर

Kajal Raghwani Bhojpuri Film: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है।

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani Bhojpuri Film Krantikari Bahu First Look
Bhojpuri Actress Kajal Raghwani Bhojpuri Film Krantikari Bahu First Look (PC: BBN24/Social Media)

Kajal Raghwani Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा की हॉट अदाकारा काजल राघवानी अक्सर चर्चा में रहती हैं। काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक खास पहचान बनाई है, जिसकी वजह से उनके पास फिल्मों और गानों के ऑफर्स की कोई कमी नहीं है। काजल की एक के बाद एक फिल्में रिलीज होती रहती हैं। इस बार काजल ने अपनी नई फिल्म “क्रांतिकारी बहू” का ऐलान किया है। आइए जानते हैं काजल की इस नई फिल्म के बारे में विस्तार से।

काजल राघवानी की नई भोजपुरी फिल्म (Kajal Raghwani Bhojpuri New Film)

भोजपुरी की हसीना काजल राघवानी ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। काजल ने इस नई फिल्म का ऐलान करते हुए फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया है। काजल राघवानी की आने वाली फिल्म “क्रांतिकारी बहू” का फर्स्ट लुक पोस्टर बेहद धमाकेदार है। पोस्टर में काजल राघवानी का नया और हैरान कर देने वाला अंदाज देखने को मिल रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में उनका किरदार बेहद मजबूत होगा।

कब रिलीज होगी काजल राघवानी की ये फिल्म (Kajal Raghwani Krantikari Bahu Film)

जैसे ही काजल राघवानी ने अपनी नई फिल्म “क्रांतिकारी बहू” की घोषणा की, उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं और अब वे इस फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। काजल ने अपने कैप्शन में इशारा किया है कि यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है, जबकि फिल्म के निर्माता संदीप सिंह हैं, जो मंजुल ठाकुर के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही काजल राघवानी “क्रांतिकारी बहू” की रिलीज डेट की घोषणा करेंगी और ट्रेलर भी जारी करेंगी।

Share This Article
Exit mobile version